काशन पंचायत में हुई प्राकृतिक आपदा पर ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष ने जताया दुख।
पूर्व अध्यक्ष टेक सिंह राघव बोले विकट परिस्थिति में हर सहयोग के लिए रहेंगे तैयार।
भगवान से इस दुख की घड़ी को सहन करने की प्रार्थना।
सुंदर नगर।
नाचन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष टेक सिंह राघवा ने विधानसभा क्षेत्र गोहर की काशन पंचायत में हुए प्राकृतिक दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। जिस में काशन पंचायत के प्रधान खेम सिंह के घर पर भूस्खलन के दुबारा मलबा गिरने के कारण पंचायत प्रधान खेम सिंह, उनकी धर्मपत्नी तथा दो बच्चे और छोटे भाई झाबे राम की पत्नी और उनके दो बच्चे व खेम सिंह के ससुर की आकस्मिक मृत्यु हो गई है। जिसके कारण टेक सिंह राघवा व उनके परिवार तथा समस्त नाचन काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते है और मृतकों के परिवार के बुजुर्ग माता पिता व भाई के प्रति गहरी स्वेदनायें व्यक्त की है तथा टेक सिंह राघव और उनका परिवार एवं समस्त नाचन काँग्रेस के कार्यकर्ता इन बुजुर्ग माता पिता व भाई के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का वादा करते है और भविष्य में किसी भी आपत्ति में इनकी यथासंभव सहायता करने की कोशिश करेंगे व इस परिवार को इस दुख की घड़ी मे भगवान से उभरने की प्रार्थना करते है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें