भ्र्ष्टाचार के गर्त में डूबी भाजपा और नंबर दो मंत्री के रिश्तेदार कराते हैं बैक डोर नौकरी-भूपेंद्र सिंह
सीबीआई जांच की माकपा ने उठायी मांग
BHK NEWS HIMACHAL
ईमानदार मुख्यमंत्री का नारा देने वाली भाजपा का कथनी और करनी में दिन रात का अंतर है।बातें ईमानदारी वाली की जाती है जबकि इसके मंत्री संतरी सब भ्र्ष्टाचार में शामिल हैं। धर्मपुर के सज्जाओ पीपलू वार्ड के पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने दावा किया है कि भाजपा के नंबर दो मंत्री के रिश्तेदार पैसे लेकर नौकरी बांटते हैं। पैसे लेकर इन बेरोजगार युवाओं को धर्मपुर से बाहर नौकरी पर रखा जाता है।यह सब कुछ गोपनीय तरीके से किया जाता है और ऐसे बेरोजगारों का एड्रेस धर्मपुर का नहीं दिखाया जाता। मंत्री महेंद्र सिंह की देखरेख में यह काम आज से नहीं बल्कि 1998 से किया जा रहा है।अगर इस की जांच सीबीआई से कराई जाए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा
जलशक्ति विभाग सरकाघाट व धर्मपुर में नौकरियां बिक्री होने को लेकर एक दर्ज़न एफआईआर सरकाघाट थाने में दर्ज होने का मामला सामने आया है।इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता व पूर्व ज़िला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ये तो अभी शरूआत है और जलशक्ति विभाग धर्मपुर में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में विभाग में बड़े पैमाने पर रिश्वतख़ोरी हुई है जिसकी सीबीआई जांच की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि सरकाघाट में जिस कपड़ा व्यापारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है उसके साथ जलशक्ति मंत्री और उनके परिवार के घनिष्ठ संबंध बताए जाते हैं।जिससे स्पस्ट है कि इस व्यापारी ने विभाग में पैरा फीटर और पंप ऑपरेटर की नॉकरियाँ देने के नाम पर जो पैसा इकठ्ठा किया है वह जरूर मंत्री और उनके परिवार को गया है।भूपेंद्र सिंह ने कहा कि धर्मपुर और सरकाघाट के अलावा सैंकड़ों मज़दूर मंत्री ने प्रदेश के दूसरे जिलों में पिछले पांच साल में लगाये हैं और ये नियुक्तिया सब मंत्री के चिटों पर चोर दरवाज़े से हुई है।हालांकि माकपा ने पहले भी कई बार इन गैर कानूनी भर्तियों के बारे मीडिया में मुद्दा उठाया था लेकिन प्रेदेश के मुख्यमंत्री जो जलशक्ति मंत्री की मुट्ठी में हैं उन्होंने इसका कोई संज्ञान नहीं लिया और जलशक्ति मंत्री को इस कार्यकाल में खुली छूट दी हुई थी।लेकिन अब जब इस सरकार का अंतिम समय चल रहा है तो युवाओं में दिए गए पैसे बदले में नॉकरी न मिलने की चिंता बढ़ गई है।यही नहीं धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में तो जो युवा भर्ती किये गए हैं वे सभी मंत्री के कार्यकर्ता हैं जो उनके बेटे और बेटी के लिए काम करते हैं।पिछले पँचायत चुनावों में सभी मज़दूर मंत्री की बेटी के लिए प्रचार करते रहे।उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है वे सार्वजनिक करें कि जलशक्ति मंत्री ने मंडी ज़िला के साथ अन्य जिलों में कितने युवाओं को चोर दरवाज़े से रखा है और उससे पता चल जाएगा कि इसमें करोड़ो रूपये का लेन देन हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्र में विपक्ष के और कमजोर विधायक हैं वहां पैसे ऐंठ कर बेरोजगार युवकों को नौकरी दी जाती है।अपने रिश्तेदारों को किसान भवन धवाली सहित कई रेस्ट हाऊसों का जिम्मा अपने रिश्तेदारों को दे रखा है और इस परिवार ने बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनियों में भी अपना शेयर रखा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें