बचत करना हम सभी के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि जहाँ एक ओर जमाने के बदलते स्वरूप के साथ कदम मिलाना हमारे लिए जरूरी
BHK NEWS HIMACHAL
आज दिनांक 24-08-2022 को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक वित्तीय साक्षरता केंद्र मंडी द्वारा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सौजन्य से गांव गोहर तहसील चच्योट में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक जिला कार्यालय मंडी से वित्तीय साक्षरता समन्वयक श्री राकेश ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि आजकल के दौर में बचत करना हम सभी के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि जहाँ एक ओर जमाने के बदलते स्वरूप के साथ कदम मिलाना हमारे लिए जरूरी है। वहीं अपनी मेहनत की कमाई को फिजूलखर्ची से बचाना भी अत्यावश्यक है। वक्त कभी कहकर नहीं आता, इसलिए हमें अच्छे व बुरे वक्त दोनों के लिए पहले से ही तैयार रहना चाहिए, जिससे कि ऐसी नौबत ही नहीं आए कि हमको रुपयों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाना पड़े। पैसे कमाने में तो बहुत वक्त लगता है लेकिन उसे गँवाने में दो मिनट से भी कम समय लगता है। यदि आपको अपने धन को सुरक्षित रखना है तो आपको बजट बनाकर चलना होगा। शुरू में यह काम आपको बड़ा मुश्किल लगेगा लेकिन धीरे-धीरे आप इसके आदी हो जाएँगे। उन्होंने कहा कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए व खर्चों को विराम देने के लिए फायनेंशियल लक्ष्य निर्धारित करें। आप इस चीज की प्री-प्लानिंग करें कि आपको क्या-क्या कीमती व जरूरी सामान खरीदना है और उसके हिसाब से अपना बजट निर्धारित करें। उन्होंने पैसों के निवेश के बारे में बताते हुए कहा के हमें उन उपकरणों में निवेश नहीं करना चाहिए जिन्हें हम नहीं जानते हैं। अगर आप म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि म्यूच्यूअल फण्ड क्या है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट निवेशक हमेशा पैसे के निवेश के फायदे और नुकसान का मूल्यांकन करता है और बाद में निवेश करता है। इसलिए, यदि आप भी एक स्मार्ट निवेश करना चाहते हैं, तो कार्य करने से पहले सोचें। उन्होंने मोबाइल या ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करने के लिए कुछ सावधानियां रखने के लिए कहा कि ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करने के दौरान कभी भी किसी पब्लिक वाई -फाई या किसी अन्य व्यक्ति के डिवाइस का इस्तेमाल न करें। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए डिवाइस में एंटी-वायरस ज़रूर होना चाहिए। कभी भी किसी लिंक या प्रमोशनल ईमेल पर क्लिक न करें। उन्होंने बैंक और नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारियां भी दी।
इस मौके पर कॉलेक्टर कम डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं मंडी श्री कमलेश कुमार ने कहा कि अगर हमें देश और दुनियां के साथ चलना है तो हमें नई टेक्नोलॉजी को अपनाना होगा। हमें ऐसी एजुकेशन अपनानी होगी जो हमारे बच्चों में स्किल पैदा करें। देश को आत्मनिर्भर अगर बनाना है तो हमें देश के हर नागरिक को आत्मनिर्भर बनाना होगा। उन्होंने बैंक और नाबार्ड द्वारा चलाये जा रहे वित्तीय साक्षरता शिवरों को एक सराहनीय कदम बताया। शिविर में प्रोजेक्टर के माध्यम से भी लोगों को शिक्षित किया गया।
शिविर में निरीक्षक सहकारी सभाएं श्री धर्मेन्दर कुमार , सचिव श्री नोखू राम , श्री हेम सिंह , श्री दुनी चंद सहित अन्य गावं के व्यक्ति मौजूद रहे .

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें