फ़ॉलोअर

शनिवार, 24 सितंबर 2022

विजय संकल्प रैली को पूरी तरह से फ्लॉप रैली करार देती है। नौजवान सभा मानती है कि इस रैली का नाम युवा विजय संकल्प रैली ना होकर युवा बेरोजगार रैली होना चाहिए

 विजय संकल्प रैली को पूरी तरह से फ्लॉप रैली करार देती है। नौजवान सभा मानती है कि इस रैली का नाम युवा विजय संकल्प रैली ना होकर युवा बेरोजगार रैली होना चाहिए 






भारत की जनवादी नौजवान सभा राज्य कमेटी मंडी में की जा रही विजय संकल्प रैली को पूरी तरह से फ्लॉप रैली करार देती है। नौजवान सभा मानती है कि इस रैली का नाम युवा विजय संकल्प रैली ना होकर युवा बेरोजगार रैली होना चाहिए ।क्योंकि आज भारत वर्ष के अंदर सबसे तेज गति से बेरोजगारी बढ़ रही है। भारत दुनिया में युवा राष्ट्र के साथ-साथ सबसे बड़ा बेरोजगार राष्ट्र बन गया है ।मोदी जी ने सत्ता में आने से पहले हर वर्ष 2 करोड रोजगार देने की बात कही थी और परंतु 7 वर्ष सत्ता के बीत जाने पर भी भाजपा केंद्र सरकार रोजगार नहीं दे पाई है ,उल्टा भाजपा सरकार में, रोजगारी में लगे युवाओं ने अपना रोजगार खोया है। जिस विकास की मोदी जी बात कर रहे हैं वो विकास रोजगार विहीन विकास बनकर रह गया है। इसलिए नौजवान सभा इस बात पर हैरानी जाहिर कर रही है कि हिमाचल प्रदेश भी पूरे हिंदुस्तान में पढ़े-लिखे युवाओं का सबसे बड़ा बेरोजगार प्रदेश बन गया है ।पूरे देश का बेरोजगारी दर 7.1%  है और हिमाचल प्रदेश का बेरोजगारी दर 20.1 प्रतिशत है। जो भर्तियां भी हुई है वह भाई भतीजावाद के आधार पर अपने चहेतों को मेरिट को दरकिनार करते हुए दी गई है। पिछले लंबे समय से विभिन्न भर्तियों की तैयारियां कर रहे युवा हताश और परेशान है ।इस हालात में यह बहुत हास्यास्पद है कि जब हिमाचल प्रदेश में युवा पूरी तरह से हताश है, परेशान है और बीजेपी के युवा रैली को युवा विजय संकल्प रैली का नाम दे रही है। हम समझते हैं कि भाजपा की इस रैली का नाम युवा बेरोजगार रैली रखना चाहिए या फिर इसका नाम युवा आक्रोश रैली रखते हुए विदाई समारोह रखना चाहिए।



आज की फ्लॉप रैली जिसमें माननीय प्रधानमंत्री नहीं आए है से तय हो गया है कि हिमाचल प्रदेश में सत्ता से भाजपा की मुक्ति तय है। रैली के नाम पर प्रदेश सरकार ने करोड़ों रुपए का खर्चा कर दिया। निश्चित तौर पर जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा फिजूलखर्ची वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाने जाएंगे। इसलिए नौजवान सभा आने वाले समय में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए पूरी तरह से कार्य करेगी और भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी।



यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में राज्य उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा , राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल व शिमला जिला कोषाध्यक्ष अमित कुमार ने संयुक्त रूप से दी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें