अब भाजपा का डबल नहीं ट्रबल इंजन का दौर शुरू: ब्रह्म दास चौहान।
युवा रैली के बहाने छली प्रदेश की जनता।
कांग्रेस ने दिया रैली को फ्लॉप करार।
BHK NEWS HIMACHAL
सुंदर नगर।
प्रदेश कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष एवं मंडी जिला के प्रवक्ता ब्रह्म दास चौहान ने भाजयुमो की युवा विजय संकल्प रैली को फ्लॉप करार देते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है ।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ देवभूमि भी मोदी के जुमले को सुन सुन कर थक चुकी है। इसलिए इस बार देवभूमि ने भी मोदी को आने से मना कर दिया। उन्होंने तंज कसा है कि अब भाजपा की डबल इंजन की सरकार ट्रबल इंजन कह लाएगी। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल का मौसम भी मोदी के जुमला से परेशान हो गया है। इसलिए मोदी को बाय बाय कर दिया है। कहा कि मोदी से हिमाचल की जनता को काफी उम्मीदें थी। लेकिन सरकारी मशीनरी का जमकर सरकार ने दुरुपयोग किया है और कर्ज के नीचे दबे हिमाचल को और कर्जदार बना दिया है ।उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को भी उम्मीद थी कि शायद मोदी ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाली करने का बड़ा ऐलान करेंगे ।लेकिन कर्मचारियों और प्रदेश की जनता की सारी उम्मीदें धरी की धरी रह गई और मायूसी ही हाथ में लगी है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस सरकार सत्तासीन होते ही जो 10 गारंटी देकर ऐलान किया है ।उन्हें धरातल पर भली भूत करके प्रदेश की जनता और कर्मचारियों को राहत प्रदान करेगी। अब की बार प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे जुमले में नहीं फंसने वाली नहीं है और इसका एक ट्रेलर उपचुनाव में दिखा दिया है और अब पूरी पिक्चर विधानसभा चुनाव में दिखाकर भाजपा को सत्ता से बाहर करके दम लेगी। भाजपा राज में शराब कांड भ्रष्टाचार का ही बोलबाला रहा है ।कानून नाम की कोई चीज नहीं रही है। आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार और बलात्कार के मामले हो रहे हैं । बेरोजगारों के साथ छल कपट करके सरकार सत्तासीन हुई है। इस बार बेरोजगारों ने भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का पूरा मन बना लिया है ।कर्मचारी पूरी तरह से प्रताड़ित होकर रह गए हैं और महिलाओं को सशक्त करने के दावे करने वाली भाजपा सरकार में आए दिन अत्याचार बलात्कार सहित कई मामले सामने आ रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें