हिमाचल पथ परिवहन निगम की सौ से ज़्यादा बसें धर्मपुर रैली के लिए तैनात,सवारियां हुई परेशान-भूपेंद्र
लाभार्थी सम्मेलनों के नाम पर सरकारी पैसे से की जा रही हैं भाजपा की रैलियाँ
BHK NEWS HIMACHAL
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी धर्मपुर और सरकाघाट लोकल कमेटी ने आज पथ परिवहन निगम की सभी बसें रैली के लिए लगाने से जनता को हुई परेशानी के लिए प्रशासन और जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की कड़ी निंदा की है।पार्टी के सचिव व पूर्व ज़िला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आज सरकाघाट डिपो की 41 और धर्मपुर की 60 बसें सिद्धपुर रैली के लिए लगाई गई हैं।वहीं चोलथरा रैली के लिये सुंदरनगर और मंडी डिपो की बसें मंगवाई गई हैं।जिसकारण स्कूली छात्रों व कर्मचारियों तथा अपने निजी कार्यों के लिए सफ़र करने वाले लोगों को आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।कियूंकि आज सिद्धपुर और चोलथरा में मुख्यमंत्री की दो रैलियों के लिए निगम की सभी बसें तैनात कर दी गई थी।यही नहीं धर्मपुर और सरकाघाट डिपो के अलावा सुंदरनगर और मंडी से भी बसें लाई गई थी।उन्होंने कहा कि भाजपा ने रैलियां करने के लिए नया तरीका अपनाया है जिसमें वे रैलियों को लाभार्थी सम्मेलन बता कर सरकारी ख़र्चे पर इन रैलियों का आयोजन कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि एक तरफ़ मनरेगा के काम आज बन्द रखने के आदेश जारी किए गए हैं और दूसरी तरफ जलशक्ति विभाग व अन्य विभागों से किसी भी प्रकार की सहायता लेने वाले व्यक्ति को भी बसों में भर कर इन रैलियों में पहुंचाने के आदेश जारी किए गए हैं।इसके अलावा महिला मण्डलों, युवक मण्डलों, स्वयं सहायता समूहों को भी रैली में लाने के लिए ग्राम पंचायत प्रधानों को आदेश जारी किए गए हैं।इन सभी को रैली स्थलों पर पहुंचाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें लगाई गई हैं जिससे हररोज़ सफ़र करने वाले यात्रियों को आज दिन भर भटकना पड़ा और जरूरी कार्य करने वाले लोगों को टैक्सियों मेंमहंगा सफ़र करना पड़ा।माकपा नेता ने कहा कि पथ परिवहन निगम को अपने नियमित रूट बन्द नहीं करने चाहिए थे ताकि जनता को ज़रूरी कार्यों को करने में परेशानी न होती।उन्होंने कहा कि धर्मपुर के विधायक व मंत्री की तानाशाही वाली प्रवृति के कारण यहां के अधिकारी भी मुहं नहीं खोल पाते हैं और उनकी हाँ में हां मिलाते हैं जिसके कारण जनता परेशान होती है।माकपा ने मांग की है कि सरकारी ख़र्चे पर रैलियाँ कराने का तरीका बन्द होना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें