जिला चम्बा के प्रयासों तथा उनके द्वारा दिए गए ज्ञापनों तथा किए गए आंदोलनों पर संज्ञान लेते हुए
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला चम्बा के प्रयासों तथा उनके द्वारा दिए गए ज्ञापनों तथा किए गए आंदोलनों पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने राजकीय महाविद्यालय तेलका में तीन विषयों के प्राध्यापकों की नियुक्ति कर दी है जिससे महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र व छात्राओं में खुशी का माहौल है तथा जिस तरह महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र तथा छात्राओं के आंदोलनों के मंच का कांग्रेस तथा अन्य राजनीतिक दलों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया उसका विद्यार्थी परिषद ने लगातार विरोध किया था तथा विद्यार्थी परिषद ने लगातार प्रयास करके और ओनलाइन 1100 के माध्यम से भी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया तथा मांगों के पूरा किए जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला चम्बा माननीय मुख्यमंत्री जी तथा शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमारी मांगों को प्रमुखता से लिया तथा उस पर संज्ञान लिया और जिला चंबा संयोजक स्नेह शर्मा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने कार्यकर्ताओं को आशवासित किया है जिला चंबा के विभिन्न महाविद्यालयों में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जायेगा तथा प्रध्यापकों के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है तो जल्दी ही उनकी नियुक्ति कर दी जायेगी तथा जिला संयोजक स्नेह शर्मा ने यह भी कहा कि अन्य छात्र संगठन तथा राजनीतिक दल चुनावों के नज़दीक आने के कारण भोले भाले छात्रों को मोहरा बनाकर अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं तो छात्र गुमराह ना हो जल्द ही रिक्त पदों को भरा जायेगा तथा शिक्षा क्षेत्र की अन्य मांगों को पूरा किया जाएगा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें