आज SFI मंडी महाविद्यालय इकाई ने छात्र मांगों को लेकर आम सभा का आयोजन किया जिसमें लगभग 70 के करीब छात्रों ने भागीदारी सुनिश्चित की।
एसएफआई के कैंपस अध्यक्ष विक्रांत ने आम सभा को संबोधित करते हुए कैंपस के अंदर सामने आ रही दिक्कतों को छात्रों के सामने रखा एसएफआई ने कहा की महाविद्यालय के अंदर लगभग 7,000 के करीब छात्र पढ़ाई करता है लेकिन प्रशासन छात्रों को हॉस्टल की सुविधा प्रदान करने में असफल रहा है। जिसकी वजह से छात्रों को मंडी में महंगे किराए के कमरे ले कर पढ़ाई करनी पड़ रही है। और छात्रों को आर्थिक तथा मानसिक तौर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है SFI ने मांग उठाई की सभी छात्रों को हॉस्टल की सुविधा प्रदान की जाए।
एसएफआई कैंपस सचिव ने मांग उठाई कि महाविद्यालय कैंपस के अंदर हर रोज छात्रों को बस पास बनाने के लिए बस स्टैंड में भटकाना पड़ता है लेकिन प्रशासन कोई सुध लेने को तैयार नहीं है और न ही अपनी ओर से कोई पहलकदमी करने को तैयार है ताकि छात्रों को थोड़ी राहत दी जा सके। एसएफआई ने मांग उठाई की कैंपस के अंदर स्थाई बस पास काउंटर की सुविधा दी जानी चाहिए ताकि छात्रों को अपनी पढ़ाई छोड़कर बस पास बनाने के लिए बस स्टैंड में लंबी कतारों में न खड़ना पड़े। एसएफआई ने मांग उठाई की जल्द से जल्द छात्रों की मांग को मानते हुए बस पास काउंटर कैंपस के अंदर स्थापित किया जाए।
इसके साथ एसएफआई ने मांग उठाई की कैंपस के अंदर शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों को तुरंत भरा जाए ताकि छात्रों की पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रह सके।इसके अलावा शौचालय की सफाई, महाविद्यालय में पार्किंग की सुविधा न होना और उससे उत्पन होने वाली दिक्कतों पर भी चर्चा की गई
एसएफआई ने रणनीति बनाई की अगर जल्द से जल्द इन मांगों को लेकर सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आने वाले समय के अंदर एसएफआई के आंदोलन को तेज किया जाएगा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें