सेवा सप्ताह वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस के अवसर पर बुजुर्गों के सम्मान में किया गया पौधारोपण।
BHK NEWS HIMACHAL
सेवा सप्ताह वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस के अवसर पर बुजुर्गों के सम्मान में किया गया पौधारोपण।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित, वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र सुंदर नगर में आज दिनांक 5 अक्टूबर 2022 को सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य, पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस का आयोजन किया गया । मानव सेवा ट्रस्ट के संस्थापक श्री प्रकाश चंद बंसल जी का कहना है कि इसअभियान का मकसद अपने घर में मौजूद बुजुर्गों का सम्मान करना, तथा उन्हें यह एहसास दिलाना कि समाज में उनकी अहम भूमिका रही है । इस अवसर पर सभी बुजुर्ग मौजूद रहे
और बुजुर्गों ने अपने हाथों से पौधारोपण किया। तथा वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र के वरिष्ठ सदस्य श्री तुलसीराम जी को ,93 वर्ष की आयु में प्रबंधक भीमा देवी ने मफलर, टोपी ,पहनाकर सम्मानित किया और श्री तुलसी राम जी ने सभी बुजुर्गों के साथ अपने जीवन के अनुभव सांझा किए। सभी बुजुर्गों खाने -पीने के लिए जूस, बिस्किट दिए गए। इस अवसर पर मानव सेवा ट्रस्ट के चैयरमैन श्री सी. आर बंसल, भीष्म राम, राजेंद्र, रोशन लाल, बनती देवी, नसीम ,स्टाफ नर्स कमलेश कुमारी, स्वयं सेवक, सुरेंद्र कुमार भी शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें