फ़ॉलोअर

बुधवार, 2 नवंबर 2022

एडवोकेट अबरोल ने सुंदरनगर से आजाद प्रत्याशी अभिषेक ठाकुर के प्रचार वाहनो को दिखाई हरी झण्डी

 एडवोकेट अबरोल ने सुंदरनगर से आजाद प्रत्याशी अभिषेक ठाकुर के प्रचार वाहनो को दिखाई हरी झण्डी  


BHK NEWS HIMACHAL

सुंदरनगर । 

सुंदरनगर विधानसभा से बतौर आजाद प्रत्याशी मैदान मे उतरे पूर्व मंत्री  व भाजपा के वरिष्ठ नेता रूप सिंह ठाकुर के सपुत्र  अभिषेक ठाकुर के

चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। इसी कड़ी मे  सुंदरनगर बार एसोशिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता डीके अबरोल ने  अभिषेक ठाकुर के लिए प्रचार प्रसार वाहनो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व वन मंत्री


https://www.youtube.com/c/BHKNEWSHIMACHAL

 रुप सिंह ठाकुर , सुकेत जागरण मंच के अध्य्क्ष लाल सिंह चंदेल,कॉर्डिनेटर पकज सेन  , दिनेश शर्मा, योगराज, विशाल सेन , सुरेश शर्मा, अमित सेन,चुनीलाल, राजेश वर्मा, पदम सिंह, मथरा दास, हरनाम सिंह, बिनु ठाकुर सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।यह जानकारी देते हुए कर्म चन्द ने बताया कि अभिषेक ठाकुर जो कि पिछले 25 वर्ष से समाज सेवा से जुड़े है और जनता मे इसी वजह से अपनी विशेष पहचान रखते है । अब अभिषेक को चुनाव आयोग द्वारा टेलिफोन चुनाव पहचान अलॉट किए जाने उपरांत प्रचार को और गति दी गई है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें