फ़ॉलोअर

गुरुवार, 15 दिसंबर 2022

क्रिकेट अकादमी की राईसा हिमाचल अंडर 15 गर्ल्स क्रिकेट टीम में।सुंदरनगर की राईसा हिमाचल अंडर 15 क्रिकेट गर्ल्स टीम में चयनित हुई

 क्रिकेट अकादमी की राईसा हिमाचल अंडर 15 गर्ल्स क्रिकेट टीम में।सुंदरनगर की राईसा हिमाचल अंडर 15 क्रिकेट गर्ल्स टीम में चयनित हुई


BHK NEWS HIMACHAL 

सुंदरनगर क्रिकेट अकादमी की  राईसा हिमाचल अंडर 15 गर्ल्स क्रिकेट टीम  में।सुंदरनगर की राईसा हिमाचल अंडर 15 क्रिकेट गर्ल्स टीम में चयनित हुई है अंडर 15 गर्ल टीम का बी 0सी 0सी0 आई पहली बार आयोजन कर रहा है। राईसा दिल्ली पब्लिक स्कूल में आठवीं क्लास में पढ़ती है। हिमाचल की टीम अपना पहला मैच बंगलौर में 26 दिसम्बर को त्रिपुरा के साथ,दूसरा मैच 28 दिसम्बर उत्तराखंड के साथ तीसरा मैच 30 दिसम्बर को तमिलनाडु के साथ चौथा मैच 1 जनवरी को बंगाल के साथ पांचवा मैच  विद्रभा के साथ 3 जनवरी को होगा ।राईसा हिमाचल टीम में ऑफ स्पिनर चुनी गई है।आजकल राईसा ऊना में हिमाचल अंडर 15 टीम के प्रशिक्षण कैम्प में है ।राईसा के चयन पर सुंदरनगर  क्रिकेट अकादमी में खुशी का माहौल है।राईसा के  हिमाचल अंडर15 टीम में चुने जाने पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के प्रधान श्री अजय राणा ने बधाई  व शुभकामनाएं दी।राईसा क्रिकेट अकादमी सुंदरनगर में कोच रविकांत जम्वाल के पास प्रशिक्षण लेती है कोच रविकांत जम्वाल ने राईसा और उसके परिवार जन को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें