फ़ॉलोअर

रविवार, 18 दिसंबर 2022

*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हि. प्र. विश्वविद्यालय इकाई का इकाई अभ्यास वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर हिमरश्मि में हुआ संपन्न*

  


*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हि. प्र. विश्वविद्यालय इकाई का इकाई अभ्यास वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर हिमरश्मि में हुआ संपन्न*





BHK NEWS HIMACHAL 

..............

तिथि:18/12/2022





अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश वि. वि. इकाई द्वारा  इकाई स्तरीय दो दिवसीय  अभ्यास वर्ग का आयोजन हिमरश्मि सरस्वती विद्या मंदिर (विकासनगर) में किया गया।   अभ्यास वर्ग में मुख्य रूप से (हिमाचल प्रांत संगठन मंत्री) गौरव अत्री जी,(प्रांत मंत्री) आकाश नेगी जी ,( छात्रा प्रमुख )सीमा ठाकुर जी (SFD प्रांत प्रमुख) नितिन व्यास जी (वि. वि. संगठन मंत्री) विशाल सकलानी जी इकाई अध्यक्ष कर्ण जी और मंत्री इंद्र नेगी जी उपस्थित रहे। अभ्यास वर्ग के पहले सत्र में सर्वप्रथम द्वीप प्रज्वलित किया उसके उपरांत प्रांत संगठन मंत्री जी ने वक्तव्य रखा अपनी बात रखते हुए गौरव जी ने कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद के इतिहासिक यात्रा से अवगत करवाते हुए बताया कि देश की आजादी के वक्त परिषद की मुख्य तीन मांगे थी कि भारत देश का नाम इंडिया से भारत रखा जाए,राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् और भारत की राष्ट्र भाषा हिंदी हो से ले कर के 1949 से 2022 तक के विभिन्न आंदोलनों वह सामाजिक कार्यों का नेतृत्व करते हुए ऐसे सभी कार्यो को सकारात्मक रूप अंत देना वह आज भी अनेको सामाजिक व छात्र हित के कार्यों का नेतृत्व कर रहा है | उसके उपरांत कार्यकर्ता का व्यवहार और कार्यपद्धति सत्र अरुण वर्मा जी ने रखा जिसमे कार्यकर्ताओं को बताया गया की कार्यकर्ता को खुद के महत्व को पीछे रख कर के समाज एवम राष्ट्र हित के लिए युवाओं को प्रेरित किया उन्होंने बताया की कार्यकर्ता को खुद के लिए कठोर और समाज के अन्य नागरिकों के लिए नर्म व्यवहार रखना चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की वैचारिक यात्रा  सत्र सीमा ठाकुर जी द्वारा संचालित किया गया जिस में कार्यकर्ताओं को परिषद की विचारधारा से अवगत करवाया तथा बताया गया की भारत सोने की चिड़िया और विश्व गुरु के रूप में विश्व को शिक्षा प्रदान करने का काम किया है । हम उसी विचार को आगे बढ़ाते हुए संगठन का काम कर रहे हैं और करते रहेंगे।

 SFD प्रांत प्रमुख नितिन व्यास जी ने एक इकाई और परिसर सक्रियता सत्र में कार्यकर्ताओं को समझाया की किस प्रकार से परिसर में कार्यकर्ता को अन्य विद्यार्थियों के प्रति सहयोग भाव रखते हुए संगठन का काम करना चाहिए। अभ्यास वर्ग में संचालन समिति द्वारा सभी प्रकार व्यवस्थाओं का प्रबंध किया गया था समिति ने सुचारू रूप से अभ्यास वर्ग का संचालन किया अभ्यास वर्ग में कुल कार्यकर्ताओं की संख्या 48 रही। अंत में इकाई मंत्री इंद्र नेगी जी धन्यवाद भाषण में सफल कार्यक्रम हेतु सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें