फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022

जेबीटी/डी एल एड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य यूनियन के साथियो के साथ शिमला में प्रारंभिक शिक्षा निर्देशक से मिले , वा उन्हें ज्ञापन सौंपा

जेबीटी/डी एल एड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष  व अन्य यूनियन के साथियो के साथ  शिमला में प्रारंभिक शिक्षा निर्देशक से मिले , वा उन्हें ज्ञापन सौंपा



 

BHK NEWS HIMACHAL 

 आज दिनांक 22-12-2022 को हिमाचल प्रदेश जेबीटी/डी एल एड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष मोहित ठाकुर व अन्य यूनियन के साथियो के साथ  शिमला में प्रारंभिक शिक्षा निर्देशक से मिले , वा उन्हें ज्ञापन सौंपा ।

जिसमे मोहित ठाकुर ने बताया कि पिछले कुछ समय पहले जेबीटी बैचवाइज भर्ती में कुछ बीएड अभियर्थियों को भर्ती किया गया है ,जिन्होंने हिमाचल शिक्षा बोर्ड से धोखे से जेबीटी टेट हासिल किया है वह हिमाचल शिक्षा बोर्ड के जेबीटी टेट के नियमों को पूरा नही करते है। ओर विभाग ने भी बिना किसी जांच के उन्हें भर्ती कर लिया है । जेबीटी बेरोजगार संघ ने प्रारंभिक शिक्षा निर्देशक ने निवेदन किया कि इन पर जल्द से कार्यवाही की जाए तथा इनके डोकोमेंट की जांच की जाए ।



साथ ही संघ ने प्रदेश में रुकी हुई जेबीटी बैचवाइज हो रही भर्ती प्रक्रिया को भी जल्द शुरू करने की मांग की है ।

इस पर प्राथिमक शिक्षा निर्देशक ने कहा कि यह भर्ती पूरी जांच के बाद की गई हैं यूनियन ने उन्हें सारे सबूत दिखाए परंतु उनका रवैया कुछ और ही था ।



मेरी आप सभी जेबीटी साथियों से आग्रह है ,कि सभी एक हो जाए यह लड़ाई हमे मिलकर लड़नी पड़ेगी , हमे जल्द से जल्द अब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलना पड़ेगा जिसमे आप सभी का साथ बहुत आवश्यक है । 

साथियो  यूनियन की ओर से जेबीटी के हको के लिए और भी कार्य किये जा रहे हैं । जो आप सभी के सहयोग के बिना यह सब अधूरे हैं।

नई सरकार से मिलकर हमे जेबीटी के साथ हो रहे अन्याय के बारे में अवगत करवाना पड़ेगा ।

साथ ही जेबीटी टेट / बी एड एंट्री केस जिसकी अगली सुनवाई 2 जनवरी को है 


साथियों जेबीटी यूनियन हमेशा से जेबीटी के हकों के किये लड़े हैं और आगे भी लड़ेंगे । कृपया आप सभी साथ दे, ताकि हम यह लड़ाई जल्द से जल्द जीत सकें ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें