कार्यालयों और संस्थानों को बंद करने का कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनता स्वागत करती हैं - ब्रह्मदास चौहान
BHK NEWS HIMACHAL
यादविंदर कुमार नेरचौक: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में अप्रैल 2022 के बाद खोले गए कार्यालयों और संस्थानों को बंद करने का कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनता स्वागत करती हैं - ब्रह्मदास चौहान
यह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का बहुत ही सराहनीय निर्णय है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ब्रह्मदास चौहान ने प्रेस वार्ता में कहा कि जिस प्रकार भाजपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जो कार्यालय और संस्थान बिना बजट और बिना स्टाफ से ही खोल दिए गए थे। इन्होंने विधानसभा चुनावों के नजदीक आने पर जिला मंडी की जनता को बेवकूफ बनाने का यह सिलसिला बना रखा था। ऐसी जगह कार्यालय व संस्थान खोले गए थे जो बिना बजट के थे और अधिकतर पुराने स्थानों में ही खोल दिए गएथे। ना ही उनमें स्टाफ और न ही बजट का प्रावधान किया गया था। ऐसे संस्थानों और कार्यालयों को बंद करने का कांग्रेस पार्टी और आम जनता स्वागत करती है।
आज नाचन के भाजपा विधायक विनोद कुमार अपने समर्थकों के साथ चैलचौक और महादेव के धनोटू में विरोध कर रहे हैं जिसका कांगेस पार्टी और आम जनता कड़े शब्दों मैं निंदा करती है। जबकि कांग्रेस की पूर्व सरकार के समय में मुख्यमंत्री स्व० श्री वीरभद्र सिंह जी ने जो कॉलेज, कार्यालय तथा संस्थान खोले थे तो भारतीय जनता पार्टी ने उन संस्थानों व कॉलेजों को रद्द कर दिया था जबकि कांग्रेस ने उन्हें बजट के साथ खोला था। यह परंपरा भारतीय जनता पार्टी स्वयं अपनाती है जबकि इन्होंने वे कार्यालय और संस्थान खोले थे जिनमें बजट का कोई प्रावधान नहीं किया गया था। यह सिर्फ राजनीतिक फायदा लेने के उद्देश्य से ही खोले गए थे। ब्रह्मदास चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू जी तथा उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जी साधारण परिवार से संबंध रखते हैं और वे जनता के हितैषी हैं। मैं हाईकमान का बहुत धन्यवाद करता हूं जिन्होंने ऐसे युवा और ईमानदार व्यक्तियों को हिमाचल प्रदेश की बागडोर संभाली। यह सरकार जल्द ही अपनी मजबूत कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलवाएगी और प्रदेश में विकास की नई लहर चलाएगी। और पहली ही कैबिनेट में कर्मचारियों के हक में ओपीएस तथा आम जनता के हितों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेगी। साथ ही, सीमेंट फैक्ट्रियों के मसले को भी जल्द सुलझाकर पीड़ित परिवारों और आम जनता को फायदा देगी। इस अवसर पर उपप्रधान दिनेश कुमार, पूर्व प्रधान रूपलाल, संतराम आदि उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें