फ़ॉलोअर

सोमवार, 26 दिसंबर 2022

दुर्गापुर में पशु चकित्सालय बंद करने के विरोध में रैली निकाली

 दुर्गापुर में पशु चकित्सालय बंद करने के विरोध में रैली निकाली 

BHK NEWS HIMACHAL 

रिवालसर अजय सूर्या :- बल्ह विधान सभा क्षेत्र के दुर्गा पुर में पूर्व की जय राम सरकार द्वारा लोगों की मांग पर पशु चिकित्सालय खोला गया था। परंतु प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा इस पशु चिकित्सालय को आनन फानन में बंद कर दिया। पशु चिकित्सालय के बंद करने के विरोध में आज बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी व स्थानीय जनता के साथ विरोध में सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कांग्रेस सरकार को चेताते हुए कहा कि आज कल पशुओं में लंपी संक्रामक रोग फैल रहा है।अगर इससे कोई पशु हानि होती है तो इसकी जिम्मेदार सरकार होंगी।पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने क्षेत्र की जनता की मांग पर लोगों को यह सौगात दी थी, जिससे 5 पंचायतों के लोगों को अपने पशुओं के इलाज के लिए घर द्वार पर सुविधा हासिल हुई थी परंतु प्रदेश सरकार द्वारा इस पशु चिकित्सालय को बंद करके धोखा किया है। अगर इस पशु चिकित्सालय को जल्द ही न खोला गया तो आने वाले समय में भाजपा अपना संघर्ष और तेज करेगी। इस अवसर पर बल्ह भाजपा केजिला उपाध्यक्ष ढमेशवर ठाकुर, दूसरा खाबू शक्ति केन्द्र के अध्यक्ष दामोदर, दूसरा खाबू पंचायत की पूर्व प्रधान नीलम शर्मा और भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें