स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय निहरी एन.एस.एस के सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन
BHK NEWS HIMACHAL
Dated: 23.12.2022
आज दिनांक 23 दिसम्बर 2022 को स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय निहरी जिला मंडी (हि० प्र०) में आयोजित किये जा रहे एन.एस.एस के सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन था| इस उपलक्ष्य पर आज महाविद्यालय निहरी के प्रांगण में आयुष विभाग सुंदरनगर से आई चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ शिविर लगाया गया| इस स्वास्थ्य शिविर में डा० सुकर्मा शर्मा (SDAMO) सुंदरनगर की अगुवाई में डा० कल्पना सिंह (AMO), डा० इन्दीवर (AMO), डॉ० भारतेंदु कौशल (AMO), चेत राम पराशर, प्रताप चौहान , रिनेशा कुमारी (Pharmacist) तथा योगा गाइड श्री धरमेंदर कुमार , श्रीमती अरुणा शर्मा व अन्य स्टाफ के लोग उपस्थित रहे | निहरी कॉलेज के सहायक आचार्य इतिहास शशि कुमार ने उनका स्वागत किया | इस स्वस्थ्य शिविर का आयोजन छात्र- छात्राओं व स्थानीय जनता को स्वास्थ्य परीक्षण हेतु प्रेरित करना था | इस शिविर में कॉलेज विद्यार्थियों के साथ साथ निहरी स्कूल तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संसथान निहरी के लगभग 385 छात्र छात्राओं तथा निहरी क्षेत्र के अन्य लोगों ने भाग लिया | इस स्वास्थ्य शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निहरी के लैब तकनीशियन स्टाफ द्वारा लगभग 205 लोगों के मधुमेह , हीमोग्लोबिन व खून के अन्य परीक्षण किये गये तथा निशुल्क दवाइयों का आबंटन किया गया | इसके पश्चात योगा गाइड श्री धरमेंदर कुमार व श्रीमती अरुणा शर्मा की अगुवाई में विद्यार्थियों के लिए कॉलेज के प्रांगन में एक योग शिविर का आयोजन किया गया | इस अवसर पर डॉ० सुकर्मा शर्मा ने छात्रों को योग के इतिहास ,महत्व तथा इसकी प्रमुख विधियों पर विस्तृत जानकारी दी | उन्होंने बताया की किस तरह COVID-19 महामारी में योग तथा आयुर्वेद ने लोगों को लाभान्वित किया है | उन्होंने सभी बच्चों को नशे से दूर रहने की अपील भी की और योग को अपनी दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया | इसके पश्चात डॉ० कल्पना सिंह ने योग की विभिन्न क्रियाओं का सभी विद्यार्थियों को अभ्यास करवाया | अंत में कॉलेज के सहायक आचार्य शशि कुमार ने भी योग के विषय को आगे बढ़ाते हुए सभी बच्चों से योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए निवेदन किया | अंत में उन्होंने सभी विभागियों अधिकारयों का इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु धन्यवाद किया |

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें