बिलासपुर इलैवन ने जीता सुकेत लिजेंट क्रिकेट लीग का खिताब
बिलाासपुर के प्रिंस के सिर सजा मैन आफ दी मैच का खिताब।
प्रसिद्ध व्यवसायी एवं मुख्य समाजसेवी उसमान राणा ने नवाजी विजेता व उपविजेता टीमें
BHK NEWS HIMACHAL
, सुंदरनगर।
सुकेत लिजेंट क्रिकेट लीग के दूसरे दिन बिलासपुर इलैवन और सुंदरनगर इलैवन
के बीच में मकाबले हुए। जिसमें बिलासपुर ईलैवन ने पहले टॉस जीतकर
बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवर में 86 रन का लक्ष्य सुंदरनगर
ईलैवन की टीम के समक्ष रखा। लक्ष् का पीछा करने उतरी सुंदरनगर ईलैवन की
टीम ने 54 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और बिलासपुर इलैवन की टीम ने यह मैच जीत
लिया और विजेता टीम का खिताब अपने नाम किया। बिलासपुर इलैवन की टीम की ओर
से प्रिंस ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा
30 रन बनाए और तीन विककेट भी झटके। आयोजकों की ओर से प्रिंस को मैन आफ दी
मैच का खिताब देकर सम्मानित किया गया। जबकि सुंदरनगर ईलैवन की टीम की ओर
से गौरव एक और राजवीर ने तीन विकेट झटके। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के
रूप में प्रसिद्ध व्यवसायी एवं मुख्य समाजसेवी उसमान राणा ने शिरकत की और
प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित
किया गया। प्रधान पवन जसवाल ने बताया कि क्रिकेट लीग के मुकाबले काफी
रोचक हो रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में पधारे प्रसिद्ध
व्यवसायी एवं मुख्य समाजसेवी उसमान राणा ने कहा कि खेलों से शारीरिक और
मानसिक विकास होता है और युवाओं में एक नए रक्त का संचार होता है।
उन्होंने आयोजकों को इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन करवाने के लिए
बधाई देते हुए इस तरह की पहल की जमकर सराहना भी की।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें