पुराना बाजार इलैवन और बिलासपुर इलैवन ने जीता सुकेत लिजेंड लीग का खिताब।
कुश और प्रिंस के नाम रहा मैन आफ दी मैच का ताज।
BHK NEWS HIMACHAL
सुंदरनगर।
बीबीएमबी स्कूल के खेल मैदान में चले रहे सुकेत लिजेंड क्रिकेट लीग के
तीसरे दिन पुराना बाजार इलैवन और सुंदरनगर इलैवन टू के बीच में मुकाबले
हुए। सुंदरनगर इलैवन टू की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का
निर्णय लिया। आठ विकेट खोकर 15 ओवर में 97 रन बनाए और पुराना बाजार इलैवन
की टीम को लक्ष्य दिया। इसमें आरूष ने 25 बॉल में 18 रन बनाए। जबकि रितिक
ने 21 बॉल में 17 रन बनाए। पुराना बाजार इलैवन की टीम ने 13.3 ओवर में
नौ विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। जिसमें आयुष 14 बॉल में 26 रन और
आरूष ने 25 बॉल में 18 रन बनाए। मैन आफ दी मैच पुराना बाजार इलैवन के
खिलाड़ी कुश के नाम रहा। जिसने 10 रन विकेट व तीन विकेट झटके। वहीं दूसरी
ओर मंडी इलैवन और बिलासपुर इलैवन की टीम के बीच में मुकाबले हुए। जिसमें
मंडी लैचवन की टीम ने हपेल टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
मंडी इलैवन की टीम ने 20 ओवर में 66 रन आठ विकेट खोकर बनाए। जिसमें
प्रिंस पांच विकेट लिए और 36 बॉल में 17 रन बनाए। इसी टीम से युवराज ने
13 बॉल में 13 रन बनाए प्रिंस के नाम मैलन आफ दी मैच का खिताब रहा। जबकि
बिलासपुर इलैवन ने टीम ने 12 ओवर में ही 67 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर
लिया और विजेता टीम का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में
इंडस्ट्रीलिस्ट ललित कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और दोनों मैच के
विजेता और उपविजेता टीमों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
प्रधान पवन जसवाल की ओर से मुख्यातिथि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर
नरोतम जसवाल, बलविंद्र ठाकुर, गोल्डी व रिषभ मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें