ड्यूटी के दौरान शराब और जुए का धंधा खूब फल-फूल रहा है। इस मसले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है
BHK NEWS HIMACHAL
सुंदरनगर।
बीबीएमबी के आला अधिकारियों की नाक तले सलापड सिंचाई शाखा पेनस्टॉक एवं कर्मशाला उपमंडल में सरेआम नियमों को ताक पर रखकर ड्यूटी के दौरान शराब और जुए का धंधा खूब फल-फूल रहा है। इस मसले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें ड्यूटी के दौरान सलापड उपमंडल बीबीएमबी सिंचाई शाखा के पेन स्टॉक और कर्मशाला उपमंडल के कनिष्ठ अभियंता के अधीन आने वाले सह कर्मी सरेआम ड्यूटी के दौरान ताश खेलते और 50 ₹100 की पारी लगाते खेलते नजर आ रहे हैं। इस संदर्भ में बीबीएमबी प्रबंधन से लिखित रूप से शिकायत भी की गई है और बीबीएमबी के बीएसएल परियोजना के मुख्य अभियंता उप मुख्य अभियंता अधीक्षण अभियंता मुख्यालय की ओर से एक चार सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है। जिसमें अधिशासी अभियंता प्रेमचंद चौहान सहायक अभियंता और दो अन्य अधिकारी इस जांच कमेंटी में शामिल की गई है। जिन से प्रबंधन ने इस सारे कर्मकांड की रिपोर्ट तलब की है । चाहे वह कर्मी वायरल हुए वीडियो में दोपहर भोजन अवकाश के दौरान पत्ते खेलते हुए नजर आ रहे हैं या सुबह 10:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक ड्यूटी के दौरान कोई भी मनगढ़ंत कहानी कहकर अधिकारियों का ध्यान बांटने की साजिश रची जा रही है। लेकिन वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि उक्त अधिकारी पेनस्टॉक और कर्मशाला उपमंडल के अधिकारियों की नाक तले और देखरेख में इस जुए के गोरखधंधे को अंजाम दे रहे हैं । जिससे बीबीएमबी सलापड में पूरी तरह से माहौल खराब होकर रह गया है। बुद्धिजीवी लोगों का तर्क है कि बिजली बोर्ड से कुछ अधिकारी डेपुटेशन पर बीएसएल परियोजना में तैनात कर दिए हैं और बरसों से यहां पर डेपुटेशन पर डटे हुए हैं और इनके ही मनमाने ढंग से यहां पर लो एंड ऑर्डर की सरेआम धज्जियां उड़ कर रह गई हैं। इस बारे में बीएसएल परियोजना मुख्य अभियंता इंजीनियर संजीव दत्त शर्मा उपमुख्य अभियंता बीके मीणा अधीक्षण अभियंता मुख्यालय कश्मीर सिंह ठाकुर का कहना है कि 4 सदस्य टीम इस घटनाक्रम से जुड़े मसले की शिकायत मिलने के बाद गठित कर दी गई है । जल्द ही रिपोर्ट आने के बाद इस सारे कर्म कांड में संलिप्त कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर बीबीएमबी के चेयरमैन श्रीवास्तव का कहना है कि इस मसले में त्वरित कार्यवाही रिपोर्ट आने के बाद अमल में लाई जाएगी और जो भी लॉ एंड ऑर्डर की अवहेलना करते हुए पाया गया। उनके खिलाफ प्रबंधन के नियमों के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। ड्यूटी के दौरान कोई भी लॉ एंड ऑर्डर की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं सहन किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें