फ़ॉलोअर

शनिवार, 21 जनवरी 2023

हर साल मुख्यमन्त्री युवाओ को देगे एक लाख रोज़गार ब्रह्मदास चौहान फ्रेंड इलेवन ने जीती मैदान गढ़ की ट्रॉफी कांग्रेस के अनुसूचित विभाग के उपाध्यक्ष ने इनाम बांटे


हर साल मुख्यमन्त्री युवाओ को देगे एक लाख रोज़गार ब्रह्मदास चौहान 


फ्रेंड इलेवन ने  जीती मैदान गढ़ की ट्रॉफी

कांग्रेस के  अनुसूचित विभाग के उपाध्यक्ष ने इनाम बांटे


BHK NEWS HIMACHAL 

 सुंदर नगर

सुंदर नगर उपमंडल के तहत सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्रोकडी में मैदान गढ़ में क्रिकेट  टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।जिसमे सुंदर नगर ,करसोग औऱ नाचन से 24 टीमों ने भाग लिया। मंगलवार  को इसी मैदान में फाइनल मैच खेला गया। इस टूर्नामेंट का समापन प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के  अनुसूचित जाति के विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्म दास रहे।

फाइनल मैच में डिफॉल्टर बॉय ब्रोकडी और फ्रेंड इलेवन कमरुनाग के बीच हुआ।

 टॉस जितने के बाद ब्रोकडी टीम ने  56रन बनाए । फ्रेंड्स इलेवन  टीम ने 3 विकेट खोकर 58 रन बनाए और मैच जीत लिया । इस मैच में गुलजारी मैन ऑफ द मैच रहे । इस मौके पर मुख्यअतिथि ने 

फ्रेंड इलेवन कमरुनाग  को विजेता पुरस्कार के रूप में  30 हजारऔर   डिफॉल्टर बॉय ब्रोकडी उपविजेता  पुरस्कार के रूप में 15 हजार  नकद के साथ ट्रॉफी दी गई । मैन ऑफ द सीरीज  छविल को दो हजार रुपये औऱ ट्रॉफी दी  । बेस्ट बैट्समैन छविंद्र को 1500 रुपये नकद औऱ  ट्रॉफी दी। उसी बेस्ट बॉलर भानु को भी  इनाम मिला।विकेट कीपर  साहिल को एक हजार नकद औऱ ट्रॉफी दी गई।बेस्ट फील्डर पुनीत को पांच सौ का  इनाम दिया गया। मैन ऑफ दा मैच फाइनल  गुलजारी को पांच सौ रुपये दिया गया। एम्पायर गुलशन औऱ हुक्म को भी सम्मानित किया।

 इस मौके पर मुख्यअतिथि के साथ आयोजक चेतन कुमार,दीपाल कृष्ण और संजय कुमार,पुरखु राम साहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता काहन चंद,हेम राज,रमेश,बृज लाल,हंस राज ,तोईश उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें