पूर्व मंत्री श्री प्रकाश चौधरी की अगुवाई में जल्दी ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर के समक्ष बल्ह की उपजाऊ जमीन को बचाने की बात रखी जाएगी: बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति
BHK NEWS HIMACHAL
आज दिंनाक 1 जनबरी ,2023 को बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति की आपातकाल बैठक, प्रेमदास चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन हुई जिसमे हिमाचल सरकार दुवारा प्रस्तावित हवाई अड्डे के तहत आने बाले गाँव के किसानों की जनसुनवाई ब सामाजिक सर्वे हेतु एस आर एशिया संस्था को कार्यभार दिया गया जिसका समिति स्वागत करती हे और आशा व्यक्त करते हे बल्ह के किसानों की आजीविका का इकलौता स्त्रोत होने के नाते, अब आम लोगो की सुनबाई होगी I बल्ह के सचिव नन्द लाल वर्मा ने बताया की प्रस्तावित हवाई अड्डे से 10,000 जनसँख्या, 2000 किसान परिवारों का विस्थापन, 400 करोड़ का नकदी कृषि उत्पादन, डोयडा जंगल (डीपीफ),सिंचाई व्यवस्था,पीने के पानी, 2500 मकान, हजारो पेड़, कृषि-उद्योग, तीन नदियां, संपर्क मार्ग, व्यापारिक ब शिक्षण संस्थान,कृषि मशीनरी आदि ख़तम हो जायेगी और अधिकतर किसान प्रस्तावित हवाई अड्डे की वजह से भूमिहीन तथा विस्थापित हो जायेंगे और बल्ह क्षेत्र का नामोनिशान ही मिट जायेगा। बल्ह कि जनता जो नकदी फसले उगा कर जीवन चला रही है उन्हें बेरोजगारी का दंश झेलना पड़ेगा I
इसके उपरांत एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री श्री प्रकाश चौधरी जी के आवास डडोर में मिला और मांग की गई की पिछली जयराम सरकार जो एकतरफा फ़ैसला लेकर बल्ह की उपजाऊ जमीन को बर्बाद करके अपने ड्रीम एअरपोर्ट प्रोजेक्ट को पूरा करने पर आमादा हो गई थी , लेकिन नई सरकार ने आते ही किसानों की बात सुनने के लिए नई तत्काल कार्यबाही करते हुए पहले सामाजिक सर्वे करने का फैसला लिया गया जो स्वागत योग्य कदम हे, प्रकाश चौधरी ने कहा की बे जल्दी ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर जी के समक्ष इस मुद्दे को रखेंगे और बल्ह की उपजाऊ जमीन को हर हालत में बचाया जायेगा ब मांग की जाएगी कि एअरपोर्ट को गेर उपजाऊ जमीन पर बनाया जाये I
प्रतिनिधिमंडल में बल्ह बचायो किसान संघर्ष समिति,जिसमे प्रधान, प्रेम चौधरी, सचिव, नन्द लाल वर्मा के इलावा,भवानी सिंह, हरीराम, पन्ना लाल, जगदीश, अमरसिंह वालिया, बलदेव चौधरी , कैप्टन प्रेमदास, नन्द लाल, श्याम लाल चौधरी ने हिस्सा लिया

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें