जान दे देंगे पर बल्ह एयरपोर्ट के लिए अपनी उपजाऊ जमीन नहीं देंगे: अध्यक्ष, प्रेमदास चौधरी,
BHK NEWS HIMACHAL
जान दे देंगे पर बल्ह एयरपोर्ट के लिए अपनी उपजाऊ जमीन नहीं देंगे: अध्यक्ष, प्रेमदास चौधरी, बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति
आज दिनांक 5 जनबरी को बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति की कंसा मैदान मैं प्रस्तावित हवाई अड्डे को लेकर गाँव सियांह एवं टाब्ना के किसानो की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया बैठक में सामाजिक सर्वे के की और से एस आर एशिया के अधिकारी अजय सिंह विशेष रूप से शामिल रहे, अध्यक्ष, प्रेमदास चौधरी एक मांग पत्र सोंपा और जोर देकर कहा की हम जान दे देंगे पर बल्ह एयरपोर्ट के लिए अपनी उपजाऊ जमीन नहीं देंगे और जानना चाहा कि सामाजिक सर्वे टीम में जो प्रश्न किसानों से पूछे रहे हे उनका बल्ह के किसानों के सामाजिक एवं आर्थिक (नकदी फसलों एवं सामाजिक स्थिति) का ब्यौरा कोई मेल नहीं खाता और मांग की जाती हे की सर्वे की प्रश्नावली को स्थानीय आधार पर ब्योरा लिया जाये ताकि जनता की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का सही मूल्यांकन किया जा सके I
सचिव नन्दलाल वर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र के किसान कृषि पर निर्भर हैं,इसके साथ ही साथ दूसरे प्रदेशों से जो मजदूर आते हैं उन्हें भी रोजगार उपलब्ध कराया है। बहु-फसलीय क्षेत्र होने के साथ साथ पानी से भी लबालब होने से दूसरे गांव को भी पानी की सप्लाई करता है। नकदी फसलें उगाकर यहां का नौजवान अपना और अपने परिवार का पेट पाल रहा है। इस क्षेत्र में विभिन्न जातियों,धर्मों के लोग आपस में मिलजुलकर रहते हैं अगर यहां से विस्थापित होंगे तो क्या दूसरी जगह स्थापित नहीं हो पाएंगे, दूसरी तरफ भूमि के सर्कल रेट इतने कम हे की कोड़ियो के भाव में जमीन ले ली जाएगी, 2018 में जो जमीन के सर्किल रेट थे उनको क्यों कम कर दिया गया हे, केबल सियांह/टाबा के रेट जो 2018 में 59.34 प्रति बीघा था उनको 2021 में 9.50 लाख बीघा कर दिया गया, आज बैठक में बीजेपी के कुछ समर्थक भी आये लेकिन उसमें ज्यादातर बाहर के लोग थे जिनका इस हवाई अड्डे से कुछ भी लेना देना नहीं था केवल बीजेपी के सथानीय विधायक के कहने पर एअरपोर्ट का समर्थन करते देखे गए I
पूर्व प्रधान श्यामलाल चौधरी ने कहा कि प्रस्तावित हवाई अड्डे से 12000 जनसँख्या मुख्यता जिसमे दलित व पिछड़ा बर्ग शामिल हे , 2500 मकान, 400 करोड़ नकदी फसले(टमाटर,गोभी आदि)/कृषि उत्पादन, 300 व्यापारिक दुकाने, हजारों पशुधन व दूध उत्पादन ,15 सिंचाई व्यवस्था व पीने के पानी, टावर लाइन, बिजली ,सम्पर्क मार्ग, स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों बच्चे, सरकारी व गेर सरकारी शिक्षण संस्थान,मन्दिर,गुरुद्वारा, डयोडा जंगल ब उसके सामुदायक अधिकार, लाखों छोटे-बड़े पेड़,कृषि उद्योग, कृषि मशीनरी आदि सब ख़तम हो जाएगी, अत: मांग की जाती हे कि हवाईअड्डे को गेर उपजाऊ जमीन पर बनाया जाये I
बैठक में बल्ह बचायो किसान संघर्ष समिति,जिसमे प्रधान, प्रेम चौधरी, सचिव, नन्द लाल वर्मा के इलावा, पूर्व प्रधान श्याम लाल, भवानी सिंह, हरीराम, पन्ना लाल, जगदीश, अमरसिंह वालिया, बलदेव चौधरी , कैप्टन प्रेमदास, नन्दलाल, ने हिस्सा लिया I

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें