फ़ॉलोअर

गुरुवार, 5 जनवरी 2023

सहकारी बैंक वित्तीय साक्षरता केंद्र मण्डी द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

 सहकारी बैंक वित्तीय साक्षरता केंद्र मण्डी  द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर  का आयोजन किया गया





BHK NEWS HIMACHAL 

लोकेशन : कांगू 

आज दिनांक 05-01 -2023 को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक वित्तीय साक्षरता केंद्र मण्डी द्वारा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सौजन्य से गांव कांगू उप तहसील डहर जिला मण्डी में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक जिला कार्यालय मंडी से वित्तीय साक्षरता समन्वयक श्री राकेश ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि भारत में आबादी का एक बड़ा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्र में रहता है और इसलिए ग्रामीण वित्तीय गतिविधियों को विकसित करना महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि सरकार ने नाबार्ड की स्थापना की। जनसंख्या का 60% कृषि उत्पादों पर निर्भर करता है लेकिन फिर भी, किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की स्थिति अभी भी पीछे है। अपना जीवन यापन करने के लिए, ग्रामीण लोगों को किसी विशेष कार्य को करने के लिए या तो ऋण या सही दिशा की आवश्यकता होती है, लेकिन दोनों ही तरीकों में उनकी कमी होती है। नाबार्ड जिसका कार्य ग्रामीण लोगों को ऋण सहायता प्रदान करना है।

 उन्होंने कहा कि डिजिटल पेमेंट ने हर किसी की जिंदगी को आसान बना दिया है। पहले लोगों को बैंक जाकर फंड ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को पूरा करना पड़ता था। लेकिन अब डिजिटल पेमेंट के जरिए सब कुछ काफी आसान हो गया है। भारत में ज्यादातर बैंकों, निजी कंपनियों और सरकारी विभागों ने डिजिटल पेमेंट सेवा को अपनाया है। जिसके जरिए बड़ी आसानी से ऑनलाइन फंड ट्रांसफर भी हो जाता है और सभी तरह के रिकॉर्ड रखने में आसानी भी होती है। उन्होंने कहा के भारत में डिजिटल पेमेंट करने के कई माध्यम आज की तारीख में मौजूद हैं जिसमें मुख्यतः नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर, रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट, इमीडिएट मोबाइल पेमेंट सर्विस, डिजिटल वॉलेट (फ़ोन पे , गूगल पे , पेटीएम ) और यू पी आयी है। उन्होंने बैंक और नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित लोगों को दी। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित लोगों को नाबार्ड और बैंक की डॉक्युमेंट्री भी दिखाई। 

इस मौके पर निरीक्षक श्री कलेक्टर कम डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं मण्डी श्री कमलेश कुमार ने कहा कि नाबार्ड द्वारा केंद्रीय प्रायोजित योजना के द्वारा देश की सभी प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों का कम्प्यूटरीकरण किया जा रहा है। जिसमे मंडी ज़िले की 125 पात्र समितियों की सूची भेजी गयी है। उन्होंने कहा के सहकारी क्षेत्र लाखों युवाओं को रोज़गार दे रहा है। उन्होंने सहकारी सभाओं से अपील की कि वो अपने कार्य में विविधीकरण लायें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचा सकें। उन्होंने सहकारिता को मजबूत करने के लिए महिलाओं और नौजवानों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। 

शिविर में ग्राम पंचायत कांगू के प्रधान श्री रोशन लाल , सहकारी सभा के सचिव श्री हरी सिंह , ललित कुमार , संजय कुमार ,महिला मंडलों के सदस्यगण सहित गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


बी एच के न्यूज़ हिमाचल के लिए अजय सूर्या की रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें