15 मार्च, 2023 को किसानों की मांगो को लेकर उपमंडल स्तर पर एक मांग पत्र ब प्रदर्शन किया जायेगा: हिमाचल किसान सभा, बल्ह इकाई,
BHK NEWS HIMACHAL
आज दिनांक 6 फरबरी को हिमाचल किसान सभा एवं बल्ह बचायो किसान संघर्ष समिति की सयुंकत बैठक कन्सा चौक, बल्ह किसान सभा के अध्यक्ष प्रेम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमे किसान सभा के सचिब रामजी दास ने कहा कि 15 मार्च, 2023 को किसानों की मांगो को लेकर उपमंडल स्तर पर एक मांग पत्र ब प्रदर्शन किया जायेगा जिसमे प्रस्ताबित एअरपोर्ट को गेर उपजाऊ जमीन पर बनाने हेतु, आवारा ब जंगली पशुओ की समस्या के निपटारे, लम्पी रोग से ग्रस्त पशुधन का मुआबजा, बाढ़/जल भरपाई से हुये नुकसान , कूड़े के निष्पादन का निपटारा, टमाटर की फसल की खरीद केंद्र स्थापित करना, फोरलेन में मुलभुत सुबिधाये जिसमे भूमिगत रास्ते, पैदल पथ, नालियाँ, खाद ब बीज को समय पर उपलब्ध करवाने से सम्बंधित मांगो को उठाया जायेगा I
24 फरबरी को जिला स्तर पर मजदूर-किसान सयुंकत अधिवेशन में बल्ह/सुंदरनगर इकाई से 15 सदस्य भाग लेंगे I संघठन को मजबूत करने हेतु जन सदयस्ता अभियान चलाया जायेगा और उप खंड ब पंचायत स्तर पर कमेटियो का गठन किया जायेगा और 2500 सदस्यों को संघठन में जोड़ा जायेगा
बैठक में प्रधान प्रेम चौधरी, सचिब रामजीदास के इलाबा गंगा राम, हरीराम , प्रेम सिंह, सुरेंदर सेन, गुलाम रसूल, रोशन लाल, हेमराज, नरेश, परमानंद, परस राम, जोगिन्दर आदि ने हिस्सा लिया I
सचिब
रामजी दास

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें