हिमाचल प्रदेश हेपकिडो संघ की बैठक प्रदेश प्रधान दौलत राम की अध्यक्षता में सूर्या होटल तरोट में आयोजित की गई।
BHK NEWS HIMACHAL
हिमाचल प्रदेश हेपकिडो संघ की साधारण 5 फरवरी को बैठक प्रदेश प्रधान दौलत राम की अध्यक्षता में सूर्या होटल तरोट में आयोजित की गई। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश हैपकिडो संघ की कार्यकारिणी का विस्तार, हैपकिडो (कोरियन मशिल आर्ट) के ट्रेनिंग कैम्प जिला प्रतियोगिता तथा विचार किया गया। संघ से सम्बंध रखने वाले जिलो में राज्य प्रतियोगिता को करवाने पर रणनीति तय की गई।
हिमाचल प्रदेश हैपकिडो संघ के अध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार को सर्वसम्मती से नियुक्त किया गया।
_दलीप कुमार राणा बने
तकनीकि समिती अध्यक्ष ।
तकनीकि समिती अध्यक्ष पद पर दलीप कुमार राणा को चुना गया। सचिव पद पर खूब राम, अंकित कुमार और सुनील कुमार को समिती सदस्य चुना गया। जबकि संघ कार्यकारिणी में वरिष्ठ उप प्रधान पद पर हरीश चन्द्र लकटू, मनोज कुमार व सोनू कुमार को उप प्रधान, सह सचिन पद पर संगठन पद पर शशीकांत, उत्सव पाठक व दिवांशु शर्मा को चुना गया। वही संगठन सचिव के पद पर यशवंत होटा, अजय कुमार तथा कानूनी सलाहकार पद पर पवन चौहान को चुना गया।
यह कार्यकारिणी सदस्य रहे मौजूद
इस अवसर पर महासचिव हंस राज, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वशिष्ठ, प्रेस सचिव कृष्ण लाल भूपी, सदस्य अजय पाठक, ओम प्रकाश और गुलाब सिंह भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें