बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान की टीम का मुंबई में होगा सम्मान
यह सम्मान अभियान के संयोजक कवि शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा व टीम के सदस्य अनमोल सुरेका करेंगे प्राप्त
BHK NEWS HIMACHAL
लक्ष्मणगढ़ - (सीकर) : आरडीडी शो मुंबई के एक हजार एपिसोड पूरे होने पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान की टीम को उसके निर्धारित अभियान क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अभियान के सह-संयोजक आकाश झूरिया ने बताया कि यह सम्मान अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा, बॉडी बिल्डर चंद्रप्रकाश शर्मा व टीम के सदस्य अनमोल सुरेका प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में आरडीडी शो की ऑनर रीटा शर्मा सहित फ़िल्म इंडस्ट्री के सितारे व टीवी सीरियल के कलाकार सहित बड़ी-बड़ी हस्तीया सम्मिलित होंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें