शिवरात्रि देव कारज में मुख्यमंत्री बोले-भाजपा की इच्छा शक्ति कम
BHK NEWS HIMACHAL
लोकेशन: मंडी अजय सूर्या
अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर संस्कृति सदन में देव समिति ने मुख्यमंत्री के लिए सम्मानित सामारोह का आयोजन किया जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने लगभग दो माह के कार्यकाल में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में अनेक कदम उठाए हैं। प्रदेश सरकार सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचाना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी बजट में प्रदेश सरकार का दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से परिलक्षित होगा। वर्तमान सरकार योजनाओं की घोषणा करने से पहले आवश्यक बजट का प्रावधान कर रही है। सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर दिया है और सभी 10 गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।उन्होंने पूर्व सरकार पर जुबानी हमला करते कहा कि पूर्व सरकार ने शिवधाम और मंडी हवाई अड्डे के लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं किया था लेकिन वर्तमान सरकार पूर्व सरकार की सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी पूरा करेगी उन्होंने कहा कि भाजपा की इच्छा शक्ति कम है।ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला मंडी के साथ-साथ प्रदेश भर के लोगों से उन्हें भरपूर स्नेह और सम्मान मिल रहा है और इसके लिए वह सभी के आभारी हैं।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने देव समाज की मांगो को लेकर भी देव समाज को आश्वस्त किया और देव समाज को 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की।
बाइट-सुखविंदर सिंह सुखु, मुख्यमंत्री
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें