"दिव्यांग बच्चों के लिए थैरेपी शिविर आरंभ"
BHK NEWS HIMACHAL
कुल्लू अजय सूर्या :- समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश सरकार के सौजन्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू द्वारा आश बाल विकास केंद्र कुल्लू में 12 दिवसीय थैरेपी शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दिव्यांग बच्चे थैरेपी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं |
सुरेंद्र कुमार जिला समन्वयक समग्र शिक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला परियोजना अधिकारी डाइट कुल्लू, सुरेंद्र शर्मा के दिशा निर्देश में कुल्लू जिला के विभिन्न स्कूल में पढ़ने बाले 20 बच्चों को थैरेपी सेवाएं सांफिआ फाउंडेशन के आश बाल विकास केंद्र में दी जा रही है जिसमें मुख्यत: फिज़िओथैरेपी,ऑक्यूपेशनल थैरेपी,स्पीच थैरेपी एवं विशेष शिक्षा दी जा रही है,जिसमें बच्चों को मुफ्त थैरेपी सेवाएं मुहैया कराई जाती है तथा सरकार द्वारा इन बच्चों तथा इनके अभिभावकों को किराया व खाना भी शिविर के दौरान दिया जाता है | ये शिविर 06 फरवरी से 18फरबरी तक आयोजित किया जायेगा |
डॉ० श्रुति भारद्वाज,निदेशक सांफिआ फाउंडेशन ने कहा कि हमारा केंद्र पिछले चार वर्षों से दिव्यांग बच्चों को थैरेपी सेवायें प्रदान कर रहा है और ये हमारे केंद्र के लिए सौभाग्य की बात है कि सरकार द्वारा समग्र शिक्षा के तहत चलाए जाने बाले इस थैरेपी शिविर के लिए हमारे केंद्र का चयन इस वर्ष भी किया गया है |
इस दौरान डाइट की तरफ से विशेष शिक्षिका शैलजा भारती , कुसुम , हिमानी तथा साम्फिया फाउंडेशन की तरफ से निदेशक श्रुति मोरे, फिजियोथैरेपिस्ट रेखा ठाकुर, प्रबंधक बीजू हिमदल,ऑक्एयूपेशनल थैरेपिस्ट आर्या, ,अनु राणा, एवं रिजू ठाकुर,ज्योति शर्मा,सीता देवी,धनेश्वरी ठाकुर,कृति चौहान,सनी,एवं रीना देवी अदि मौजूद रहे |

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें