करुणामूलक नौकरी बहाली एजेंडे को सरकार को सोपंने से पहले मंडी में आश्रितों से लिए सुझाव
BHK NEWS HIMACHAL
लोकेशन:मंडी अजय सूर्या
शुक्रवार को करुणामूलक संघ की जिलास्तरीय बैठक मंडी में संपन्न हुई बैठक प्रदेशाध्यक्ष् अजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई , जिसमे मंडी जिले के सभी करुणामूलक आश्रितों ने भाग लिया व अपने अपने अपने सुझाव दिए बता दे कि करुणामूलक संघ अपना एजेंडा 15 फरबरी से पहले पहले सरकार को सौंपेगा जिसके लिए यह बैठक आयोजित की गई बता दे कि करुणामूलक संघ पिछली सरकार के समय भी बहुत बड़ा आंदोलन कर चुका है जिसे कि हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा आंदोलन 432 दिन क्रमिक भूख हडतालनाम दिया गया | आश्रितो का कहना है कि सरकार करुणामूलक परिवारों के हित में फैसला ले व सबको नौकरी मुहैय्या करवाये आज की बैठक में सभी करुणामूलक परिवारों न अपने अपने सुझाव दिये और सरकार उन्हे एकमुशत् नोकरियां दे सके ऐसी मांग भी की गई | प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि इस समय 3000 करुणामूलक परिवार क्लास-सी व क्लास - डी दोनों श्रेणियों में नौकरी का इंतज़ार कर रहे है और सभी आश्रितों को पूरी उमीद है कि सरकार समस्त करुणामूलक आश्रितों के दर्द को समझेगी व बजट में करुणामूलक आश्रितों को लेकर स्पेशल प्रावधान करेगी और आगामी कैबिनेट में पॉलिसी संशोधन किया जाए उन्होंने कहा कि मुख्यत 5 लाख आय सीमा निर्धारित की जाए जिसमें एक व्यक्ति सालाना आय शर्त को हटाया जाए तथा क्लास-C व क्लास-D में 5% कोटे की शर्त को हमेशा के लिए हटा दिया जाए
बाइट-अजय कुमार, प्रदेशाध्यक्ष करुणामूलक संघ

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें