राजकीय उच्च पाठशाला छजवान खाबू ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया ।
BHK NEWS HIMACHAL
रिवालसर अजय सूर्या :-
राजकीय उच्च पाठशाला छजवान खाबू ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया । वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जाने-मानी हस्ती समाजसेवी श्रीमती विद्या देवी जो पूरे हिमाचल में आंख का कचरा निकालने के लिए प्रसिद्ध है रही। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्य अध्यापक श्री यादवेंद्र शर्मा जी ने की। इस कार्यक्रम में बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए निकिता तनवी और व सखियों ने घागरा गाने पर बहुत सुंदर नृत्य किया। भूमिका और सखियों ने झांझर गाने पर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में बच्चों को प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए पारितोषिक वितरित किए गए इसके अलावा खेलों में अंडर 14 खेलों में खंड जिला और राज्य स्तर पर भाग लेने वाली लड़कियों को पारितोषिक से सम्मानित किया गया मेडल और मोमेंटो देकर सभी लड़कियों को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। बैडमिंटन में रहे रनर अप लड़कों को भी मुख्य अतिथि के द्वारा मेडल और मोमेंटो से सम्मानित किया गया। नम्रता को राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मोमेंटो से सम्मानित किया गया। चैस प्रतियोगिता में मास्टर कृष को खंड स्तर पर प्रथम और जिला स्तर पर 11 वा स्थान आने पर मेडल देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में प्रथम स्थान व द्वितीय तृतीय स्थान करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट को मुख्य अध्यापक श्री यादवेंद्र शर्मा के द्वारा पढ़ा गया जिसमें वर्ष भर बच्चों के उत्कृष्ट योगदान को अभिभावकों के समक्ष रखा गया। उन्होंने अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी अध्यापक जी जान से प्रयास कर रहे हैं और बेहतर रिजल्ट दे रहे हैं। उन्होंने विद्यालय के सभी अध्यापकों को भी सम्मानित किया इनमें गणित अध्यापक श्री हरिदास विज्ञान अध्यापक श्री कृष्ण यादव, श्रीमती नीलम कुमारी ,खेमचंद शर्मा ,सुरेश शर्मा ,हुकम चंद शारीरिक शिक्षक श्री देवेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। दसवीं कक्षा की लड़की आठवीं नवमी और दसवीं कक्षा की छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने बेहतर योगदान के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया गया और उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने जीवन में सफल होने का आशीर्वाद दिया। अंत में मुख्य अध्यापक महोदय जी ने सभी का धन्यवाद किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें