माकपा ने एक्सईन धर्मपुर की जांच करवाने की उठायी मांग।
भूपेंद्र सिंह ने कहा भृष्टचार का अड्डा बन गया था एक्सईन का कार्यालय
BHK NEWS HIMACHAL
धर्मपुर लोकनिर्माण विभाग के कार्यवाहक एक्सईन जयपाल नायक को पिछले कल यहां से ट्रांसफर कर दिया गया है और उन्हें ईएनएसी ऑफिस शिमला में तैनात किया गया है।गौरतलब है कि उक्त अधिकारी जो सहायक अभियंता/एसडीओ मंडप सब डिवीजन में थे लेकिन उन्हें पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने नियमों को ताक पर रखकर पांच साल यहां पर एक्सईन बना कर रखा था और वर्तमान सरकार में भी वे दो महानों से यहीं पर डटे हुए थे।जिसके बारे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने गत सप्ताह मीडिया में ब्यान जारी करके उन्हें यहां से हटाने की मांग की थी और उनकी जांच करवाने की मांग की थी।पार्टी के सचिव और पूर्व ज़िला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह, सुरेश शर्मा, सुरेश राठौर, दिनेश कुमार, दिनेश काकू, मान सिंह, मिलाप चंदेल, बाला राम, प्रकाश सकलानी, करतार सिंह चौहान, रणताज राणा, सुरेश शननी इत्यादि कमेटी सदस्यों ने उनके तबादले का स्वागत किया है लेकिन सरकार से मांग की है कि इसकी जांच करवाई जाये कि किन नियमों के तहत इस अधिकारी को इतने लंबे समय तक एक्सईन बनाया गया था।उन्होंने आरोप लगाया कि इसी अधिकारी के कारण धर्मपुर लोकनिर्माण विभाग में बड़े पैमाने पर सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है तथा ठेकों के आवंटन में पक्षपात हुआ और किसी तरह की पारदर्शिता नहीं थी।अधिकाशं ठेके राजनैतिक आधार पर जारी होते थे और पैमेंट भी उसी आधार पर होती थी।यही नहीं इस अधिकारी ने बिना बजट के करोड़ो रूपये खर्च कर दिये हैं और बहुत से कार्यों का फंड डाइवर्ट किया गया है।जिसके कारण यहां बड़े पैमाने पर सरकारी धन का दुरूपयोग भी हुआ है।जिसके बारे में माकपा लगातार आवाज़ उठाती रही है जिसमें वर्तमान कांग्रेस पार्टी के विधायक भी शामिल थे। लेकिन उस समय मंत्री के दबाब में कोई कार्यवाई नहीं हुई है।इसलिए अब जब धर्मपुर और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ है तो जनता को उम्मीद है कि सुखू के नेतृत्व वाली नई सरकार जो भृष्टचार पर ज़ीरो टॉलरेंस की बात कर रही है वो इस अधिकारी के कार्यकाल की तुरन्त जाँच करवाएगी।उन्होंने धर्मपुर के नवनिर्वाचित विधायक से इस बारे उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें