फ़ॉलोअर

सोमवार, 20 फ़रवरी 2023

अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि में किक बॉक्सिंग में मंडी ने मारी बाजी

 अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि में किक बॉक्सिंग में मंडी ने मारी बाजी

BHK NEWS HIMACHAL 

लोकेशन: मंडी अजय सूर्या


अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी में जिला प्रशासन द्वारा खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है वहीं इस वर्ष भी जिला प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा खेल प्रतियोगिताएं करवाइ जा रही है इस मेले में दो-दिवसीय रस्सा कस्सी व किक बाकसिंग प्रतियोगिता आज संपन्न हुई । समापन सामारोह में बतौर मुख्यातिथि एडीएम अश्वनी कुमार और एडीशनल एसपी मनमोहन सिंह ने शिरकत की। बता दें किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के सात जिलों की 13 टीमों ने भाग लिया।इस दौरान कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।वहीं प्रदेश  किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि पहली बार इस प्रतियोगिता को मंडी शिवरात्रि में करवाया गया जिसमें प्रदेश के 110 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में इस प्रतियोगिता को और बेहतरीन बनाया जाएगा।


बाइट - अनिल शर्मा, अध्यक्ष 



इस प्रतियोगिता में कांगड़ा टीम रनर अप व मंडी टीम पहले स्थान पर रही। मंडी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन इस पूरी प्रतियोगिता में किया।इस मौके पर परशुराम अवार्डी डा संजय कुमार यादव भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें