फ़ॉलोअर

शनिवार, 18 फ़रवरी 2023

हिमाचल के मंडी में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है।

 हिमाचल के मंडी में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है।



BHK NEWS HIMACHAL गोहर

हिमाचल के मंडी में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। यहां किसी के साथ कुछ भी हो जाए, पुलिस ना जाने क्या सोच कर कई मामलों में कानूनी कार्यवाही नही करती है। ऐसा ही मामला मंडी की ग्राम पंचायत शाला से निकल कर सामने आया है। जहां चार दिन पहले एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र के पत्रकार के साथ ग्राम पंचायत के वार्ड मेंबर ने सरेआम बाजार में मारपीट कर दी।आपको जानकर हैरानी होगी कि आज चार दिन बीत जाने पर भी गोहर पुलिस ने आरोपी वार्ड मेंबर प्रेम सिंह के खिलाफ कोई कार्यवाही अमल में नही लाई है। जानकारी के मुताबिक अभी तक पुलिस ने उससे कोई पूछताछ तक नही की है और पीड़ित पत्रकार की हालत खराब है।आपको बता दें कि 14 फरवरी शाम को पत्रकार शाला बाजार में एक गाड़ी में बैठा हुआ था, वहां पर ग्राम पंचायत शाला का वार्ड मेंबर प्रेम सिंह आया और उसने बिना कोई बात किए, गाड़ी की खिड़की खोल कर पत्रकार पर हमला कर दिया। हमले में पत्रकार को छाती और टांग पर गुम चोटें आई है। इतना ही नही वार्ड सदस्य प्रेम सिंह ने मारपीट करने के बाद वहां उपस्थित जनता को ही चेतावनी दी कि अगर किसी ने इस मामले के बारे गवाही दी या पुलिस को सूचना दी तो वह सबको मारेगा पीटेगा।पत्रकार ने होश आने पर पुलिस को सूचित किया और पुलिस मौके पर आई भी, लेकिन यह बेहद दुर्भाग्य पूर्ण है कि एक पत्रकार के साथ मारपीट होने के बाबजूद पुलिस ने अभी तक इस मामले में ना तो एफआईआर दर्ज की है और ना ही किसी गवाह, या पीड़ित तक के बयान दर्ज नही किए है। आरोपी को पूछना तो दूर की बात है।इस में पीड़ित ने डीजीपी हिमाचल प्रदेश को मेल लिख कर शिकायत भेजी है, जिसमें उसने एसएचओ गोहर और आरोपी वार्ड मेंबर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि अगर पुलिस एक पत्रकार को सुरक्षा नही दे सकती और उसके साथ मारपीट होने पर कार्यवाही नही कर सकती तो आम लोगों के साथ किस तरह का व्यवहार किया जाता होगा। पीड़ित पत्रकार ने इस मामले में 323, 504 और 506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए, एसएचओ के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की मांग की है।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें