डॉ प्रदीप पाहवा गुरु द्रोणा फिजियो अवार्ड से हुए समान्नित
सुंदर नगर सीआरसी के प्रवक्ता को हरियाणा में मिला ये सम्मान
BHK NEWS HIMACHAL
सुंदर नगर।
सामाजिक न्याय एवं भारत सरकार के अधीन समेकीत क्षेत्रीय विकास, पुनवाास एवं दिवयांगिन
सशक्तिकरण केंद्र (सी.आर.सी. ) में भौततक चिकित्सा विभाग में कार्यरत प्रवक्ता डॉ प्रदीप
पाहवा को इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडी फरीदाबाद हरियाणा में संपन्न हुई तृतीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस फजियो ‘कनेक्ट 3’ के दौरान भारत सरकार के ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर द्वारा गुरु द्रोण फिजियो अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
डॉ. प्रदीप पाहवा को एक लंबे फिजियोथेरेपी में चिकित्सा एवं शिक्षा क्षेत्र के अनुभव तथा समस्त हिमाचल प्रदेश के दिव्यांगजनो के इलाज में उनके अतुलनीय योगदान के लिए समान्नित किया गया है।
इस मौका पर देश भर के करीब 800 भौतिक चिक्तिसको ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। गोर रहे किब
डॉ प्रदीप पाहवा विगत 16 वर्षों से सी.आर.सी. सुंदर नगर में दिव्यांग जनों को लाभवनित करने के
साथ साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में कई शोध प्रकाशित कर चुके हैं। उनके मरीजो एवं
दिव्यांग जनों के प्रति व्यवहार को स्थानीय विधायक तथा अन्य मंत्रीगणों के द्वारा भी सराहा गया है।
इस से पूर्व डॉ प्रदीप पाहवा को एम्स तथा अन्य मंचों पर समान्नित किया जा चुका है। इस मौके
पर कुलपति प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव, प्रो. डॉ. जी. एल. शर्मा, डॉ. नितेश मल्होत्रा, डॉ. सर्वोतम चौहान,
डॉ. अमनदीप सिंह भी उपस्थित थे।
इस उपलक्ष्य पर अपनी बात रखते हुए डॉ. प्रदीप पाहवा ने कहा कि इसका श्रेय उनके माता पिता,गुरुजनों, सी.आर.सी. के निदेशक ,प्रभारी अधिकारी,सहकर्मियों एवं दिवयांगजनो को जाता है।
जिनकी सेवा के फल स्वरूप उन्हे ये आशीर्वाद मिलता रहता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें