सराज छात्र कल्याण संघ आद्यंत कार्यक्रम के तहत करेगा लुप्त हो रही संस्कृति
BHK NEWS HIMACHAL
लोकेशन:मंडी अजय सूर्या
सराज छात्र कल्याण संघ के द्वारा एक वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव किया जाता है जिसका उद्देश्य संस्कृति का प्रचार एवं प्रसार तथा उसका संरक्षण करना है इसी संदर्भ में 13 फरवरी को संस्कृति सदन मंडी में सराज छात्र कल्याण संघ के द्वारा वार्षिक महोत्सव "आद्यंत "अर्थात आदि से अंत तक किया जा रहा है।महोत्सव में आकर्षण का मुख्य केंद्र सराजी नाटी, पहाड़ी फैशन शो तथा विलुप्त हो रहे संसाधनों का स्टॉल , झांकी के तौर पर देव स्वागत ,शिवरात्रि आयोजन तथा हरण का निकाला जाना इत्यादि रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।संघ के अध्यक्ष लुकेश ठाकुर ने कहा कि सराज छात्र कल्याण संघ की स्थापना का मुख्य उद्देश्य जनहित में कार्य करना तथा सराज की विलुप्त होती संस्कृति का संरक्षण करना है उन्होंने इस सामारोह के लिए जनता से आग्रह किया कि इस कार्यक्रम में आए ताकि विलुप्त हो रही संस्कृति को बचाया जा सके।
बाइट-लुकेश ठाकुर, अध्यक्ष
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें