रिवालसर झील की साफ सफाई कर मनाया विश्व वैटलैंड दिवस
BHK NEWS HIMACHAL
हिमकॉस्ट शिमला से रीनू जसवाल सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट ज्योति जी प्रोजेक्ट एसोसिएट विशेष रूप से उपस्थित हुए।
खण्ड परियोजना अधिकारी एवं रिवालसर स्कूल प्रधानाचार्य दया राम ठाकुर ने इस अवसर पर आए मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथियों तथा प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा इस दिवस को पाठशाला के प्रांगण में आयोजित करने अवसर प्रदान करने के लिए हिमकॉस्ट एवं प्रारंभिक शिक्षा विभाग का धन्यवाद किया।
हिमकॉस्ट से आए सहायक वैज्ञानिकों ने वैटलैंड दिवस के आयोजन एवं वैटलैंड संरक्षण के महत्व के संदर्भ में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि रामसर साइट्स का उद्देश्य वेटलैंड के अंतराष्ट्रीय नेटवर्क के विकास और रखरखाव करना जो कि वैश्विक जैविक विवधता के संरक्षण और मानव जीवन को बनाये रखने के लिए महत्वपूर्ण है।
ततपश्चात उपस्थित विभिन्न विभागों एवं स्थानीय प्रशासन व गैर सरकारी संस्था डेवलपमेंट एक्शन ग्रुप रिवालसर के सदस्यों ने स्थानीय पाठशाला के इको क्लब के सदस्यों, एन सी सी कैडेट, एवं स्काउट एंड गाइड के सदस्यों के साथ मिलकर रिवालसर में वैटलैंड संरक्षण एवं जागरुकता रैली निकाली तथा झील परिसर में सफाई अभियान चलाया । रैली एवं सफाई अभियान में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए रिफ्रेशमेंट का आयोजन प्रा. शिक्षा विभाग एवं डेवलपमेंट एक्शन ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें