रिवालसर में मनाया गया महाशिवरात्रि उत्सव
BHK NEWS HIMACHAL
रिवालसर अजय सूर्या
आज शनिवार 18 फ़रवरी 2023 को प्रज़ापिता ब्रह्माकुमारिज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय उप-सेवाकेंद्र रिवालसर में महाशिवरात्रि का विषेश कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में सभी स्थानीय लोग बड़े ही ख़ुशी और उमंग से शामिल हुए।कार्यक्रम में बी० के०सुनीता दीदी, बी० के० बिना दीदी, ओमी दीदी और बोध गुरु छेवांग बोध और कला बहन सभी ने महाशिवरात्रि के ऊपर विस्तार से सभी भाई-बहनों को शिवरात्रि के गहन रहस्यों के बारे में बताया और कार्यक्रम के अन्त में बी० के० सोमा बहन ने सभी भाई-बहनों को राज़योग मैडिटेशन से परिचित करवाया, क्या महत्त्व है राज़योग का ? कैसे हम मन के तार को परम्-पिता परमेश्वर से जोड़ सकते हैं,फिर सभी ने मिल कर राज़योग मैडिटेशन किया ।
कार्यक्रम में सभी भाई-बहनों को विशेष सौगात उपहार के रूप में दी ,और सभी भाई बहनों को ब्रह्मा भोजन के साथ विदाई दी।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें