मंडी जनपद के बड़ा देव कमरूनाग के मंडी पहुंचने पर शिवरात्रि महोत्सव शुरू
BHK NEWS HIMACHAL
लोकेशन: मंडी अजय सूर्या
अंतराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव देव कारज में बड़ा देव कमरुनाग के मंडी में पहुंचते ही शुरू हो गया हैं। मेले में शिरकत करने के लिए बड़ा देव कमरुनाग दोपहर तीन बजे पुलघराट में पहुंचे जहां पर प्रशासन के अधिकारियों सहित सर्व देवता सेवा सीमति एवं सैकड़ों लोंगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने राज देवता माधोराय के मंदिर में अपनी हाजिरी भरी और राज देवता के दर्शन किए। बता दें देव कमरूनाग का स्वागत जिला प्रशासन मंडी द्वारा पुलघराट में किया जाता है। पूरे मान सम्मान के साथ देव का माधोराय से मिलन होता है। बड़ा देव कमरूनाग को टारना स्थित मन्दिर में विराजमान होते है जहां हजारों की तादाद में श्रद्धालु देव के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।इसके उपरांत मंडी क्षेत्र के देवी देवताओं ने देव कारज में शिरकत शुरू कर दी है जिससे मंडी अब देव ध्वनियों से गुंजायमान हो गई है।इस मौके धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर ने भी देवताओं का स्वागत किया वहीं उनके साथ जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
बाइट-चंद्र शेखर, विधायक
बाइट - निवेदिता नेगी,एडीसी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें