सीएफएल कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला सौली खड़
BHK NEWS HIMACHAL
मंडी अजय सूर्या :- सीएफएल कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला सौली खड़ में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक जिला कार्यालय मंडी से जिला प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार गठानीया और जिला साक्षरता समन्वयक श्री राकेश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। श्री राकेश ठाकुर ने सामाजिक सुरक्षा के बारे में बताते हुए कहा कि सामाजिक सुरक्षा का दायरा काफी बड़ा और विस्तृत होता है ।सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को लागू करने के लिए बड़े आधारभूत सुविधाओं की जरूरत होती है । जो किसी व्यक्ति के बस की बात नहीं है । इसीलिए सरकार का दायित्व बन जाता है कि देश की गरीब जनता , श्रमिक वर्ग और उनके परिवार को उचित सामाजिक सुरक्षा और सहायता मुहैया कराने के लिए सही प्रणाली विकसित करें । उन्होंने कहा सामाजिक सुरक्षा वह सुरक्षा है जिसमें समाज उपयुक्त संगठन के द्वारा अपने सदस्यों की कुछ जोखिमों से रक्षा कर सकें । भारत जैसे विकासशील देश में जहां एक और श्रमिकों का जीवन स्तर अभी भी काफी निम्न स्तर पर है जहां जीवन की कई जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है । ऐसे हालात में सरकार द्वारा चलाए जाने वाले सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की बेहद जरूरत होती है । उन्होंने कहा सामाजिक सुरक्षा के द्वारा सरकार समाज के लोगों को विपत्तियों , दुर्घटना की स्थिति में सुरक्षा प्रदान कर एक न्यूनतम जीवन स्तर उपलब्ध कराने का प्रयास करती है । जिसमें सामाजिक सहायता और सामाजिक बीमा शामिल है । उन्होंने कहा मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा के तीन उद्देश्य होते हैं इसके तहत किसी क्षति ग्रस्त व्यक्ति को क्षति पूर्ति करना, क्षति ग्रस्त व्यक्ति के पुनरुत्थान करना और खतरों की रोकथाम के लिए आवश्यक व्यवस्था कराना शामिल है । इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए ही सरकार अनेक तरह की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लागू करती है । जिसके जरिए समाज के लोगों को बीमारी , रोजगारी और जानमाल की हानि से बचाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा सामाजिक सुरक्षा जहां राष्ट्रीय और राष्ट्रीय उत्पादन की बढ़ोतरी में सहायक है वहीं यह मानवीय मूल्यों और अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ राष्ट्र की समृद्धि में काफी मदद करता है । यह गरीबी, अज्ञानता ,बीमारी और आभार जैसी बढ़ती हुई समस्याओं को हल करने का एक महत्वपूर्ण जरिया है । यही वजह है कि सरकार ने अनेक सामाजिक योजनाओं को लागू किया है। जिसका सीधा लाभ देश के गरीब और कमजोर जनता को मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर जिला प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने उपस्थित लोगों को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक द्वारा दिए जा रहे ऋणों की विस्तृत जानकारियां दी ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें