फ़ॉलोअर

मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023

*स्कूली बच्चों से भरी बस हादसे पर जताया दुःख , जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना - अश्वनी डटवालिया*

 *स्कूली बच्चों से भरी बस हादसे पर जताया दुःख , जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना  - अश्वनी डटवालिया*


BHK NEWS HIMACHAL 

यादविंदर कुमार (करसोग) :- प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी जिला के करसोग तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगशाड स्कूल की 49 बच्चों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई । ये सभी बच्चे एक  दिन के व्यावसायिक भ्रमण पर कृषि प्रसार कार्यालय करसोग जा रहे थे । जैसी ही इसकी सूचना राज्य प्रधान व्यावसायिक शिक्षक संघ अश्वनी डटवालिया  जी को लगी तो उन्होंने इस मसले पर तुरंत संज्ञान लिया । उन्होंने उस स्कूल मैं कार्यरत व्यावसायिक शिक्षक धीरज जी व ललित कुमार  से संपर्क साधा और बच्चों का कुशलक्षेम जाना व जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की और  उन्होंने आश्वस्त किया की वो और राज्य कार्यकारिणी व्यावसायिक शिक्षकों  व बच्चों के हित में कार्य करने को तत्पर हैं । संघ प्रधान ने हर प्रकार की सहायता के लिए उक्त स्कूल के बच्चो व व्यावसायिक शिक्षकों को आश्वस्त किया है ।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें