प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा जनहित में खोले गए संस्थान को बंद करके प्रदेश की भोली भाली जनता के साथ धोखा किया है
BHK NEWS HIMACHAL
रिवालसर अजय सूर्या :-
प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा जनहित में खोले गए संस्थान को बंद करके प्रदेश की भोली भाली जनता के साथ धोखा किया है। भविष्य में जनता कांग्रेस को इस का सबक सिखाएगी। वर्तमान सरकार ने जो संस्थान डी नोटिफाई किये हैं उसके विरोध में बल्ह विधायक इंद्र सिंह गाँधी ने रिवालसर में हस्ताक्षर रैली निकाली और लोगों से इन संस्थानों को खोलने के लिए हस्ताक्षर लिए। उन्होंने जो संस्थान सरकार के द्वारा डी नोटिफाई किए गए थे उस के लिए बल्ह विधायक इंद्र सिंह गाँधी ने रिवालसर व नेरचौक बाजार में जाकर हस्ताक्षर अभियान किया और उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि जल्द ही इन संस्थानों कि बहाली कि जाए नहीं तो हम आम जनमानस के साथ मिलकर सड़कों पर उतरेंगे और जो हस्ताक्षर अभियान बल्ह विधायक के द्वारा चलाया गया है उसे महामहिम राजयपाल को 25 फ़रवरी के बाद सभी विधायकों कि अगुवाई में राजयपाल को दिया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें