फ़ॉलोअर

सोमवार, 20 फ़रवरी 2023

नाचन में कांग्रेस प्रत्याशी को हराने वाले जसवीर कुमार नजर आए सीएम के साथ। सीएम के दौरे के दौरान नाचन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का टूटा मनोबल। कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में जाने वाले जिप सदस्य की कार्यवाही से आहत सीएम का भी इस ओर कदम बढ़ाने से पार्टी में और दिखी गहरी खाई।

 नाचन में कांग्रेस प्रत्याशी को हराने वाले जसवीर कुमार नजर आए सीएम के साथ।



सीएम के दौरे के दौरान नाचन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का टूटा मनोबल।


कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में जाने वाले जिप सदस्य की कार्यवाही से आहत


सीएम का भी इस ओर कदम बढ़ाने से पार्टी में और दिखी गहरी खाई।



BHK NEWS HIMACHAL 

सुंदर नगर।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंडी जिला के दौरे के दौरान नाचन विधानसभा में कांग्रेसजन एकजुट होने की बजाय बिखराव देखने को मिला है। इतने ही नहीं बल्कि आने वाले समय में यह बिखराव और पार्टी कार्यकर्ताओं में बढ़ रही खाई और भी गहरी होती जाएगी। आलम था मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू का पहली बार मंडी जिला पहुंचने का। हुआ यूं है कि हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुखविंदर सिंह सुक्खू सुंदर नगर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के ग्राउंड में पहुंचे । उसके आगे पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने अपने दलबल सहित रोड शो के माध्यम से खुली जीप में लेकर रेस्ट हाउस पहुंचे । वहां कांग्रेसीजन हाबी होने के चलते आम जनता अपनी समस्याओं को सीएम तक नहीं रख पाए। जिससे लोगों में आक्रोशित माहौल देखने को भी मिला। वही अपने काफिले के साथ सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू जैसे ही आगे बढ़े और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व में प्रत्याशी रहे लाल सिंह कौशल के पुत्र की शादी समारोह में ठीक पहुंचने से पहले से बग्गी संपर्क मार्ग पर कुछ मुट्ठी भर कार्यकर्ता अलग से अपनी टोली बनाकर सीएम का स्वागत करने के लिए खडे हो गए। यह वही लोग हैं जिन्होंने नाचन में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी नरेश चौहान को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी । इतनी ही नहीं यह जिला परिषद सदस्य जसवीर कुमार अपने कुछ युवा टोली लोगों के साथ सीएम का कतारों में लगकर स्वागत करने के लिए दिखे। जो कि कांग्रेस को छोड़कर चुनावी बेला में आम आदमी पार्टी मैं चले गए थे और फिर अपना जनाधार पार्टी में जाने के बाद खोता देखकर पार्टी को ही छोड़ दिया। कभी इस दल के कभी उस दल के। इस बात को लेकर पूरा जनता मसले से जगजाहिर हो चुकी है । अब सीएम का भी अपने दौरे के दौरान यूं कांग्रेस पार्टी और प्रत्याशी को नुकसान पहुंचाने वालों के साथ सुखविंदर सिंह सुक्खू का मिलना नाचन कांग्रेस को रास नहीं आया। इससे कांग्रेस जनों का नाचन में मनोबल बढ़ने की बजाय मनोबल टूट कर रह गया है और नाचन में कांग्रेस को एकजुट करने की जो खाई पड़ी है और वह भी इस दौरे के दौरान गहरी होती नजर आई है।  इस तरह के व्यवहार और सीएम के द्वारा भी ऐसे पार्टी विरोधी गतिविधियों में  संलिप्त  लोगों के हाथों स्वागत मैं जाने से कई तरह के सवाल भी खड़े हो गए हैं। ऐसे में नाचन में कांग्रेस पार्टी मजबूत होना तो दूर पर मजबूर होकर रह गई है। ऐसा सीएम के दौरान नजर आ रहा है और यही हाल रहा तो इसका सीधा प्रभाव आगे आने वाले लोकसभा चुनावों में भी देखने को मिल सकता है । इस तरह की गतिविधियों से कांग्रेस को एकजुट करने के लिए भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी अपना ध्यान फोकस करना होगा।  इतना ही नहीं बल्कि खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी पार्टी संगठन से जुड़े लोगों को एकजुटता की घुट्टी पिलाने की बजाय ऐसे लोगों के साथ लेकर चलना कांग्रेसी जनों को रास नहीं आया है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें