फ़ॉलोअर

बुधवार, 1 फ़रवरी 2023

शिवधाम कार्य को लेकर भाजपा कांग्रेस सरकार पर न कसे तंज

 शिवधाम कार्य को लेकर भाजपा कांग्रेस सरकार पर न कसे तंज 

BHK NEWS HIMACHAL 

लोकेशन:मंडी अजय सूर्या


यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र ठाकुर ने बुधवार को मंडी में प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा, प्रदेश कांग्रेस सरकार और भारत जोड़ो यात्रा पर लगातार गलत टीका टिप्पणी कर रही हैं उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कह रहे हैं कि शिवधाम के कार्य को सरकार द्वारा ठंडे बस्ते में डाला जा रहा हैं लेकिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के इस बयान का मैं खंडन करता हूं।

 

उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए पूर्व में रही भाजपा सरकार को बजट का पूरा प्रावधान करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि प्रोजेकट में काम कर रहे मजदूरों को तीन महीने का वेतन भी नहीं मिला था लेकिन उस समय पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुजरात में चुनाव का प्रचार करने के लिए व्यस्त हो गए और अब वह कह रहे कि कांग्रेस इस प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य को आगे नहीं बढ़ा रही है उन्होंने कहा कि लगातार भाजपा नेताओं द्वारा ऐसी टिप्पणियां करना ग़लत है। प्रदेश सरकार समूचे प्रदेश में विकास के लिए संसाधन जुटा रही है जिससे हर वर्ग के लोगों को फायदा मिलेगा।


बाइट- राजेन्द्र ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें