मंडी शिवरात्रि महोत्सव के लिए मंडी जनपद के अराध्य बड़ा देव कमरूनाग हुए मूल स्थान से रवाना
BHK NEWS HIMACHAL
लोकेशन: मंडी अजय सूर्या
मंडी शिवरात्रि महोत्सव के लिए मंडी जनपद के अराध्य बड़ा देव कमरूनाग लाव लश्कर के आज अपने मूल स्थान से मंडी के लिए ज्यूणी घाटी के कांडी कमरूनाग गांव से रवाना हो गए है देव कमरूनाग 10 दिन की पैदल यात्रा के बाद 17 फरवरी को मंडी पहुंचेंगे मंडी पहुंचने पर जिला प्रशासन की तरफ से पुल घराट में उपायुक्त मंडी अरिंमद चौधरी बड़ा देव कमरुनाग का स्वागत करेंगे। इसके उपरांत बड़ा देव कमरुनाग राज माधव राय मंदिर में हाजिरी भरने के बाद राज दरबार में बड़ा देव कमरुनाग का देव परंपरा के साथ स्वागत किया जाएगा। इसके ऊपर देव कमरूनाग पूरे शिवरात्रि महोत्सव के दौरान टारना माता मंदिर परिसर में विराजमान होते हैं इस दौरान यहां बड़ी संख्या में भक्त उनके दर्शनों के लिए पहुंचते हैं और आशीवार्द प्राप्त करते हैं। देव कमरुनाग अकेले ऐसे देव हैं जो ना तो किसी जलेब में भाग लेते हैं और ना ही शिवरात्रि महोत्सव के लिए पड्डल मैदान में विराजमान होते हैं।
बाइट-गुरू देव सिंह ठाकुर,गुर
गौरतलब है कि बडा देव कमरूनाग जब तक मंडी जनपद में नहीं पहुंचते तब तक शिवरात्रि महोत्सव का आगाज नहीं होता सबसे पहले बड़ा देव कमरूनाग का ही छोटी काशी मंडी में आगमन होता है। उसके बाद ही अन्य देवी देवता जनपद में पहुंचते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें