राज्य सहकारी बैंक रिवालसर द्वारा नावार्ड व रिजर्व बैंक आफ इंडिया के सौजन्य से रिवालसर के निजी स्कूल त्रिसंगम स्कूल में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन
BHK NEWS HIMACHAL
रिवालसर अजय सूर्या :- राज्य सहकारी बैंक रिवालसर द्वारा नावार्ड व रिजर्व बैंक आफ इंडिया के सौजन्य से रिवालसर के निजी स्कूल त्रिसंगम स्कूल में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सहकारी बैंक के प्रबंधक पवन ठाकुर ने छात्रों को रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित थीम के सही वित्तीय वर्ताव करे आपका बचाव के तहत छात्रों को सक्रिय बचत आयोजन व बजट निर्माण,डिजिटल वित्तीय सेवाओं का विवेक पूर्ण उपयोग, केवल विनियमत संस्थाओं में अपना धन जमा करवाना व ऋण लेना, ओ टी पी, सी वी वी ,पासवर्ड व अपने खाते की जानकारी किसी के साथ साझा न करने पर बल दिया। प्रबंधक द्वारा छात्रों को भविष्य में बजट के फायदे व शिक्षा ऋण पर जानकारी दी। त्रिसंगम पब्लिक स्कूल के चेयरमैन बी. डी. शर्मा स्कूल के प्रधानाचार्य किशन चंद ने भी अपने विचार साँझा किये। इस अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापक व बच्चे मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें