एक दिवसीय 6वी जिला स्तरीय सेपकटाकरा प्रतियोगिता सीनियर 2023 (महिला/पुरुष) का आयोजन सत्यम रॉयल पब्लिक स्कूल चंडयाल मे किया गया ।
BHK NEWS HIMACHAL
यादविंदर कुमार नेरचौक:- आज दिनांक 11/03/2023 को अंजू शर्मा महासचिव जिला सेपकटाकरा संघ मंडी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आज एक दिवसीय 6वी जिला स्तरीय सेपकटाकरा प्रतियोगिता सीनियर 2023 (महिला/पुरुष) का आयोजन सत्यम रॉयल पब्लिक स्कूल चंडयाल मे किया गया । प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्यअतिथि श्री पी.एन. आजाद प्रधान हिमाचल सेपकटाकरा खेल संघ के कर कमलों द्वारा किया गया ।
इसमें मुख्य रूप से उपस्थित कैप्टन विजय कुमार प्रधान, ग्राम पंचायत चंडयाल अजीत कुमार निदेशक, सत्यम रॉयल पब्लिक स्कूल चंडयाल, पूर्ण चंद ठाकुर, मोती राम, नरेश कुमार, नारायण भाटिया, और स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
इस प्रतियोगिता में जिला मंडी से लगभग 50 बच्चो ने भाग लिया जिसमें गुरकोठा खेल क्लब प्रथम, गुरु गोविंद स्कूल मंडी द्वितीय, और तृतीय शेरड क्लब सुंदर नगर रहा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता से खिलाड़ी चयन होके आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे भाग लेंगे ।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें