रिवालसर में पहली बार व्यापार मंडल के सौजन्य से मनाया गया होली पर्व
BHK NEWS HIMACHAL
रिवालसर अजय सूर्या :- रिवालसर में पहली बार व्यापार मंडल के सौजन्य से मनाया गया होली पर्व। ग्राम पंचायत लोअर रिवलासर के प्रांगण में व्यापार मंडल ने विभिन्न खेल प्रतियोगिता और डीजे लगाकर मनाया होली पर्व। इसमें स्थानीय महिला मण्डलों ने भी भाग लिया। जिसमे मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर और दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। म्यूजिकल चेयर में धार महिला मंडल -1 की विमला शर्मा ने जीती म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता। मटका फोड़ में रंजना ठाकुर ने मारी बाजी।हांड्डी प्रतियोगिता में रिवलसर के स्थानीय युवाओं ने जीती प्रतियोगिता। मटका फोड़ म्यूजिकल चेयर और हांड्डी प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को व्यापार मंडल की तरफ से म्यूजिकल चेयर के विजेता को 1100, मटका फोड़ के विजेता को 1100 दिए गए और हांड्डी प्रतियोगिता के विजेता को 4000 रुपया व्यापार मंडल की तरफ से प्रोत्साहन राशि दी गई। व्यापार मंडल के प्रधान नरेश शर्मा ने कहा कि यह होली का पर्व सबके लिया खुशहाली लेकर आया और इस पर्व को रिवालसर में अब से हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें