बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदर नगर के सौजन्य से शिव मंदिर महादेव के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया
BHK NEWS HIMACHAL सुंदर नगर।
बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदर नगर के सौजन्य से शिव मंदिर महादेव के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आगाज सुंदरनगर के एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर महिलाओं ने प्रदर्शनियों में खुद तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों को भी स्टॉल में सजाया। जिन का अवलोकन एसडीम सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा द्वारा किया गया। सीडीपीओ सुंदर नगर शिव कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर समाज में महिलाओं के उत्थान और विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 1 दर्जन से अधिक महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। विशेष बच्चियों के द्वारा नेशनल लेवल पर मेडल लाने पर भी विभाग की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का महिलाओं को घर द्वार लाभ मिले। इसके लिए प्रत्येक महिला को जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार सहित महिला मंडलों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें