लोकेशन: मंडी अजय सूर्या
विपक्ष कर रहा राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम,बिना बजट के खोल दिए संस्थान
BHK NEWS HIMACHAL
युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र ठाकुर ने मंडी में प्रेस वार्ता की इस दौरान उन्होंने कहा कि जो कार्यालय और संस्थान मानकों पर सही होंगे उन्हें फिर खोला जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के स्पष्ट निर्देश हैं कि कार्यालयों और संस्थानों को लेकर मेरिट पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने पूर्व सरकार पर करीब 900 संस्थान और कार्यालय खोलने का आरोप लगाया उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सवाल पूछा है कि बिना बजट प्रावधान के चुनावों से पहले इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई गई। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में जनता के हित में काम किया होता तो विपक्ष में न बैठना पड़ता. शिक्षण संस्थानों और स्वास्थ्य संस्थानों को लेकर नेता विपक्ष बड़ी - बड़ी बातें कर रहे कि हमने जनता के कहने पर ऐसा किया। राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के द्वारा खोले गए डिग्री कालेज की तो आपने पूरे पांच वर्ष में अपनी ही विधानसभा के 2 कालेजों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि 2024 में जल्द ही हिमाचल की तरह केन्द्र से भी भाजपा की जनविरोधी निरंकुश सरकार को जनता सत्ता से बाहर करेगी।
बाइट- राजेन्द्र ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता यूथ कांग्रेस
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें