फ़ॉलोअर

बुधवार, 1 मार्च 2023

मंडी के जोगिंद्रनगर से पकड़ी गई चीनी महिला को कोर्ट ने सुनाई सजा बौद्ध मोनेस्ट्री चौतंडा से चीनी महिला को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

 मंडी के जोगिंद्रनगर से पकड़ी गई चीनी महिला को कोर्ट ने सुनाई सजा

बौद्ध मोनेस्ट्री चौतंडा से चीनी महिला को पुलिस ने किया था गिरफ्तार


जोगिंदरनगर अजय सूर्या



22 अक्तूबर को गिरफ्तार हुई महिला को 28 फरवरी को कोर्ट में किया पेश

कोर्ट ने महिला को सुनाई सवा चार महीने की सजा और 2000 का जुर्माना

अगले सोमवार को गिरफ्तार महिला जेल से होगी रिहा

सजा काटने के बाद महिला को चीन किया जाएगा डिपोट



पुलिस कार्यालय के, एएसपी के



एंकर...हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की जोगिंद्रनगर उपमंडल के चौंतड़ा से पुलिस ने चीनी मूल की एक महिला को 22 अक्तूबर कों गिरफ्तार किया था। लेकिन पुलिस ने इस मामले को पूरी तरह से गोपनीय रखा हुआ था। मामलें में 28 फरवरी को महिला को कोर्ट में पेश किया गया जंहा से कोर्ट ने सवा चार महीने की सजा सुनाई है और 2000 का जुर्माना महिला को किया है।





हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की पुलिस ने चोंगसर तिब्बती बौद्ध मोनेस्ट्री से चीनी मूल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला से पूछताछ की गई और उसके कमरे की तलाशी भी ली गई तो कमरे से कुछ संदिग्ध दस्तावेज मिले। इन दस्तावेजों में कुछ दस्तावेज चीन के थे तो कुछ नेपाल के हैं। दोनों दस्तावेजों में महिला की उम्र अलग-अलग लिखी गई है। शक होने पर इस महिला का मोबाइल फ़ोन चैक किया गया तो उसमें पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के पासपोर्ट में इसका नाम गुआन रुईली दर्शाया गया। इस महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 419, 420, 467, 474 और 14 फॉरनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि 22 अक्तूबर को महिला को गिरफतार किया था और मुकदमा कोर्ट में चला। 28 फरवरी को सवा चार महीने की सजा कोर्ट ने महिला को दी हैं लेकिन महिला ज्यातर सजा का हिस्सा काट चुकी है अगले महीने हिरासत में ली गई महिला को चीन डिपोट किया जाएगा जिसकी कार्यवाही जारी है।


बाईट.. सागर चंद्र/एडिशनल, एएसपी मंडी



बता दें कि  महिला ने अपने आपको चीनी नागरिक बताया वहीं, महिला से 6 लाख 40 हजार रुपए भारतीय और 1 लाख 10 हजार की नेपाली करेंसी भी बरामद हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें